भोजने दंपति गिरफ्तार (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती नवजात शिशु बिक्री मामले में भोजने दंपति गिरफ्तार, 16 नवंबर तक पुलिस कस्टडी

Amravati Police Action: अमरावती के फ्रेजरपुरा में नवजात बच्ची को साढ़े 3 लाख रुपए में बेचने के मामले में फरार डॉक्टर वैशाली भोजने और उनके पति प्रफुल भोजने को पुलिस ने साई नगर से गिरफ्तार किया है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नवजात बच्ची को बेचने के कथित प्रयास के मामले में फरार डॉक्टर वैशाली भोजने और उनके पति प्रफुल भोजने को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

  • पुलिस को गोपनीय जानकारी मिलने के बाद अकोली रोड के साई नगर परिसर में कार्रवाई की गई।

  • शिकायतकर्ता के अनुसार, नवजात बच्ची को 3.5 लाख रुपए में बेचने की तैयारी की जा रही थी।

Amravati Newborn Baby Sale Case: अमरावती जिले के फ्रेजरपुरा थाने में नवजात शिशु को बेचने के प्रयास के मामले में फरार भोजने दंपति को आखिरकार फ्रेजरपुरा पुलिस ने अकोली रोड के साई नगर परिसर से गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में की कई कड़ियां खुलने की संभावना जताई जा रही है न्यायालय ने दोनों को 16 नवंबर तक पुलिस कस्टडी सुनाई है।

उल्लेखनीय है कि 18 अक्टूबर 2026 को नाबालिग पीड़िता ने फ्रेजरपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, नाबालिग आरोपी से प्रेमसंबंध के चलते वह गर्भवती हो गई थी। पांच माह की गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर डॉ. वैशाली भोजने ने अबॉर्शन से मना करते हुए बच्ची को गोद देने वाली संस्था के माध्यम से अडॉप्ट कराने का प्रस्ताव रखा और बदनामी व पुलिस शिकायत नहीं होने का भरोसा दिया। इसके बाद 15 अक्टूबर को अस्पताल में प्रसूति के दौरान पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया।

नवजात की कस्टडी को लेकर विवाद

अगले दिन घर लौटने पर उसे दो महिलाओं ने बताया कि बच्ची को साढ़े तीन लाख रुपए में बेचने की तैयारी चल रही है। इस पर पीड़िता और उसकी मां डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां नवजात की कस्टडी को लेकर विवाद हुआ। बाद में मामले की शिकायत फ्रेजरपुरा पुलिस थाने में की गई।

डॉक्टर व एक नाबालिग को किया था गिरफ्तार

पुलिस ने डॉ. वैशाली भोजने व उसके पति सहित एक नाबालिग के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को कब्जे में लिया था। वहीं एक डॉक्टर का नाम सामने आने से उसे भी गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन घटना के बाद से भोजने दंपति फरार हो गए थे।

साईनगर में रहने की मिली जानकारी

फ्रेजरपुरा थाने के पुलिस उपनिरीक्षक मिलिंद हिवरे को गोपनीय जानकारी मिली थी कि वैशाली भोजने व प्रफुल भोजने साईंनगर में दिखाई दिए है। इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र राजुलवार को देकर उनके आदेश पर डीबी दल और महिला पुलिस कर्मी को साथ लेकर साई नगर में जांच की गई। जांच करने पर दोनों पति-पत्नी को दबोचा गया। दोनों को फ्रेजरपुरा थाना लाकर गिरफ्तार किया।

सीपी ओला ने क्राइम ब्रांच को दिए थे आदेश

अनेक दिन बीत जाने के बावजूद भोजने दंपति गिरफ्तार नहीं होने से पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने स्वयं दखल लेते हुए फ्रेजरपुरा पुलिस को फटकार लगाई थी। वहीं अपराध शाखा को भोजने दंपति को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। साथ ही वह कहीं विदेश तो भागे नहीं, इसलिए पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने एलओसी की सूचना देने के आदेश दिए थे।

एलओसी यह एक आधिकारिक चेतावनी नोटिस है जिसे देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, बंदरगाहों और सीमा चौकियों पर जारी किया जाता है, ताकि किसी वांछित व्यक्ति को देश से बाहर भागने या देश में प्रवेश करने से रोका जा सके। इसका उपयोग किसी आपराधिक मामले में आरोपी, संदिग्ध या आर्थिक अपराधी जांच से बचने के लिए विदेश न भाग जाए, इसलिए होता है।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम