चांदूर बाजार पुलिस स्टेशन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती: 60 वर्षीय हैवान ने 6 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, CCTV की मदद से 30 मिनट में हुआ गिरफ्तार

Amravati News: अमरावती में 60 वर्षीय रियाजुद्दीन ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। CCTV में कैद हुई घटना के बाद, चांदूर बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 मिनट में आरोपी को गिरफ्तार किया।

आकाश मसने

Chandur Bazaar Crime News: देश के विभिन्न हिस्सों से मासूम बच्चियों के साथ होने वाली जघन्य अपराधों की खबरें समाज को लगातार शर्मसार कर रही हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चांदूर बाजार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 60 वर्षीय दरिंदे ने महज 6 साल की एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह शर्मनाक घटना चांदूर बाजार से सटे शिरजगांव बंड में हुई। आरोपी की पहचान रियाजुद्दीन जहीरूद्दीन (60) के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी है। बताया गया कि आरोपी ने गांव की ही 6 वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर एक बंद स्कूल परिसर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह पूरी घिनौनी करतूत स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने घटना की पुष्टि के लिए ठोस सबूत प्रदान किए।

सीसीटीवी के मदद से हुआ गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही चांदूर बाजार थानेदार अशोक जाधव ने मामले की गंभीरता को समझते हुए फौरन एक्शन लिया। उन्होंने एपीआय विष्णु पांडे और एपीआय भूषण बैसाणे को तत्काल घटनास्थल पर भेजा। पुलिस दल ने तेजी दिखाते हुए स्कूल के सीसीटीवी फुटेज से सबूत बरामद किए और महज 30 मिनट के भीतर ही आरोपी रियाजुद्दीन जहीरूद्दीन को धर दबोचा और उसे थाने ले आए।

मासूम पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की कार्रवाई चांदूर बाजार के थानेदार अशोक जाधव द्वारा की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की जा रही है, हालाँकि, इस घटना ने एक बार फिर समाज में बाल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा