अचलपुर में हादसा (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

अचलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-क्रूजर में भिड़ंत, शेगांव दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की मौत

ST Bus Cruiser Accident: अचलपुर के परतवाड़ा-अंजनगांव मार्ग पर शनिवार दोपहर एसटी बस और क्रूजर की जोरदार टक्कर में दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रिया जैस

Achalpur Accident News: भाईदूज के पर्व का उत्साह अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि शनिवार दोपहर परतवाड़ा-अंजनगांव मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। येणीपांढरी और हनवतखेडा के बीच एसटी बस (क्र. एमएच 40/वाई 5134) और क्रूजर (क्र. एमएच 10/ सीए 9371) में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार दोपहर लगभग साढ़े चार से पांच बजे के बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ।

सांगली से दर्शन के लिए निकले थे श्रद्धालु

सांगली जिले के आमेवाडी गांव के कुछ श्रद्धालु शेगांव दर्शन के बाद पचमढ़ी दर्शन के लिए क्रूजर वाहन से रवाना हुए थे। लेकिन रास्ते में येणीपांढरी और हनवतखेडा के बीच उनकी क्रूजर की सामने से आ रही एसटी बस से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में क्रूजर सवार दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में आप्पासो अतगरे (40 आमेवाडी, आटपाडी, सांगली) व दस्तगीर मुलाने (55, आमेवाडी, सांगली) है। दोनों के शवों को अचलपुर उपजिला अस्पताल में भेजा गया। हादसे में सुखदेव सरगर (50), महेश माहूलकर (42), पोपट जगताप (40), प्रणय प्रमोद जगताप, मुकेश देशपांडे (60) व बिरोबा जावीर (33) घायल हुए है। घायलों को तत्काल अचलपुर उपजिला अस्पताल और अमरावती के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ईमानदारी की मिसाल

अचलपुर उपजिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत हुए दस्तगीर बाबुराव मुलाने के पास से करीब 30 से 40 हजार रुपये की नकद राशि बरामद हुई, जिसे अस्पताल कर्मियों ने ईमानदारी से पुलिस को सौंप दिया। इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

पुलिस की तत्परता

हादसे की सूचना मिलते ही परतवाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। टक्कर के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। क्रूजर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही