फसल नुकसान और ज्वार खरीदी को लेकर किसान संगठन का चौथा ज्ञापन (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अमरावती

Vidrbha Farmers: फसल नुकसान और ज्वार खरीदी को लेकर किसान संगठन का चौथा ज्ञापन

Farmers Organization: अंजनगांव तहसील सहित आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न फसलें और बागायती फलों के नुकसान का संयुक्त फसल निरीक्षण पंचनामा रिपोर्ट कृषि व महसूल विभाग द्वारा तैयार की गई थी।

आंचल लोखंडे

Anjangaon Tehsil: सितंबर 2024 में लगातार हुई भारी बारिश के कारण अंजनगांव तहसील सहित आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न फसलें और बागायती फलों को भारी नुकसान हुआ था। इस नुकसान का संयुक्त फसल निरीक्षण पंचनामा रिपोर्ट कृषि व महसूल विभाग द्वारा तैयार की गई थी। इस रिपोर्ट के संदर्भ में किसान संगठन अंजनगांव सुर्जी की ओर से शासन को 13 फरवरी, 26 मार्च और 6 मई को ज्ञापन सौंपे गए थे।

बावजूद इसके, अब तक 11 महीने बीत जाने के बाद भी शासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गौरतलब है कि इसी पंचनामा रिपोर्ट के आधार पर केवल संतरा फसल के लिए मुआवजा वितरित किया गया, जबकि अन्य फसलों के नुकसान पर आज तक कोई आर्थिक सहायता इसी के साथ नाफेड के माध्यम से चल रही ज्वार खरीदी योजना में भी अंजनगांव तहसील के किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

झेलना पड़ रहा है आर्थिक नुकसान

अमरावती तहसील के 570 किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है, लेकिन अब तक सिर्फ 185 किसानों की ही ज्वार खरीदी गई है। शेष 385 किसान अभी भी प्रतीक्षा में हैं, और वर्तमान में खरीदी पूरी तरह से बंद है। बाजार भाव बेहद कम होने के कारण किसानों की ज्वार घरों में ही पड़ी है और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इन सभी गंभीर मुद्दों के त्वरित समाधान की मांग को लेकर आज किसान संगठन की ओर से जिलाधिकारी को चौथा ज्ञापन सौंपा गया।

ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन तेज

ज्ञापन सौंपते समय किसान संगठन जिलाध्यक्ष माधवराव गावंडे,अंजनगांव तालुका किसान संगठन तहसील अध्यक्ष संजय आडोले, स्वतंत्र भारत पार्टी तालुकाध्यक्ष गजानन पाटील दुधाट, विराआस जिलाध्यक्ष राजा आगरकर, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाटील साबले, देविदास पाटील ढोक, किशोर पाटील काळमेघ, प्रा. शरद राव पुसदकर तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। इस समय किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?