Modern Farming (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अकोला

पाटसूल किसान मेले में आधुनिक खेती की तकनीकों का मिला ज्ञान, विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

Patsul Farmers Fair: अकोट तहसील के पाटसूल में आयोजित किसान मेले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, बीबीएफ पद्धति, जैविक खेती, एकीकृत कीट प्रबंधन तथा विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

महाराष्ट्र डेस्क

Akot Farmers Fair: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी उत्पादन क्षमता और आय बढ़ाने के उद्देश्य से सक्षम सामाजिक संगठन एवं कृषि विभाग अकोट के संयुक्त तत्वावधान में श्री गुरुदेव सेवा आश्रम, पाटसूल में भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले को क्षेत्र के किसानों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ प्रा. कुलदीप देशमुख ने किसानों को आधुनिक खेती, बीबीएफ ब्रॉड बेड एंड फरो तकनीक, उन्नत बीजों के चयन तथा बदलते मौसम के अनुरूप कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने एकीकृत कीट प्रबंधन आईपीएम अपनाकर फसलों को कीट एवं रोगों से सुरक्षित रखने पर जोर दिया। साथ ही भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए जैविक खेती एवं जैविक खादों के उपयोग का महत्व भी समझाया। मेले में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न सरकारी अनुदान एवं कृषि योजनाओं की जानकारी दी।

अकोट के पाटसूल में किसान मेला

इसके अलावा खेती से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिनका बड़ी संख्या में किसानों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम के बाद उपस्थित किसानों के लिए स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सक्षम सामाजिक संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत पोतले, कृषि विभाग के अधिकारी, सुखदास गाडेकर महाराज तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

किसानों की समृद्धि ही उद्देश्य

सक्षम सामाजिक संगठन के अध्यक्ष अनिकेत पोतले ने कहा कि किसान और खेती देश की आत्मा हैं। किसानों का उत्पादन और आय बढ़े तथा वे आधुनिक तकनीकों को अपनाकर समृद्ध बनें, इसी उद्देश्य से इस किसान मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने किसानों से मेले में मिली जानकारी को अपने खेतों में लागू करने का आह्वान किया।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई