

Sadak Arjuni Farmer News: किसानों में छिपी प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने और आधुनिक खेती तकनीकों का प्रसार करने के उद्देश्य से फार्मर कप 2026 प्रतियोगिता आयोजित की गई है। कृषि क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का प्रेरणादायी उदाहरण सड़क अर्जुनी तहसील में देखने को मिल रहा है।
इस प्रतियोगिता में ग्राम पुतली के तुलसी महिला किसान समूह ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तहसील का ध्यान आकर्षित किया है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि पद्धतियों को भी तेजी से अपना रही है, यह पहल दर्शाती है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए तहसील कृषि अधिकारी रवींद्र लांजेवार तकनीकी मार्गदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं सहायक कृषि अधिकारी राजशेखर राणे का भी महिला किसान समूह को मार्गदर्शन मिल रहा है। कृषि विभाग की सहायता से महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन और उत्पादन वृद्धि की विभिन्न पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में सहभागी महिला सदस्यों में पुष्पा नेताम, मंगला कापगते, रेवन कापगते, वीणा कापगते, देवांगना आरसोडे, हीराबाई डोंगरवार, योगिता डोंगरवार, ललिता कापगते, छाया विनोद डोंगरवार, शारदा रघुनाथ कापगते, चंद्रकला दशरथ मुंगमोडे, सुषमा नेपाल डोंगरवार और भुमेश्वरी प्रशांत कुसराम शामिल हैं।
सालेकसा जिले के सालेकसा तहसील के गांधीटोला स्थित आयुर्वेदिक दवाखाने की स्वास्थ्य सेवाएं इन दिनों पूरी तरह अव्यवस्थित हो गई हैं, जिससे क्षेत्र के नागरिकों में तीव्र नाराजगी देखी जा रही है। इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने गांधीटोला की चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्नेहा दोनोडे के पास बिजेपार का अतिरिक्त प्रभार अगले दो दिनों में हटाने का आश्वासन दिया है। इससे नागरिकों को कुछ राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि बिजेपार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं सुचारु रखने के लिए डॉ. स्नेहा दोनोडे को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन गांधीटोला दवाखाने में अन्य कोई चिकित्सा अधिकारी या कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने के कारण उनके बिजेपार जाने पर दवाखाना बंद रहता था। जिसके चलते ग्रामीण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इस गंभीर समस्या को लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान गांधीटोला की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित होने की जानकारी दी गई। इसके बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि डॉ. स्नेहा दोनोडे के पास बिजेपार का अतिरिक्त प्रभार अगले दो दिनों में हटा दिया जाएगा।