अकोला न्यूज  
अकोला

Akola में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त ,बारिश से बांधों के गेट खुले

Maharashtra में भारी बारिश ने अकोला के कई इलाकों में तबाही मचा दी है। जिसके कारण किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। साथ ही पानी के ओवरफ्लो के कारण डैम के गेट खोलने पड़े।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: शहर तथा जिले में पिछले कुछ दिनों से शुरू बारिश के कारण किसानों की फसलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों का काफी नुकसान होने की जानकारी सामने आ रही है। कुछ दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण कई जल प्रकल्प ओवर फ्लो हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शहर में जलापूर्ति करने वाले काटेपूर्णा बांध के सभी गेट खोले गए। इसी तरह वान प्रकल्प के दो गेट खोले जाने की जानकारी मिली है। मोर्ना, निर्गुणा और उमा ओवर फ्लो हो रहे है। इस तरह अत्यधिक बारिश होने के कारण जनजीवन जैसे अस्त व्यस्त हो गया है। यहां मई माह से अब तक शुरू बारिश के कारण लोग परेशान हो गए हैं।

इसी तरह जिले भर में सोयाबीन, तुअर, कपास, उड़द, मूंग आदि खरीफ फसलों का काफी नुकसान हुआ है। कुछ क्षेत्रों में फल बागों तथा सब्जियों की फसलों की भी हानि हुई है। जानकारी के अनुसार सितंबर माह में रविवार को तेल्हारा तहसील में 31.9 मिमी तथा अब तक 183.9 मिमी, पातुर तहसील में 50.5 मिमी तथा अब तक 211 मिमी, अकोला तहसील में 14.1 मिमी तथा अब तक 147.2 मिमी, बालापुर तहसील मे 24।1 तथा अब तक 121.1 मिमी, मुर्तिजापुर तहसील में 17.5 और अब तक 184।8 मिमी, बार्शीटाकली 34.1 और 147.2, अकोट तहसील में 33.7 और अब तक 166.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। इस तरह जिले में सितंबर माह में कुल 31.6 तथा अब तक 166.9 मिमी बारिश दर्ज की गयी है।

कई घरों का आंशिक नुकसान

जानकारी के अनुसार अकोट तहसील के आसेगांव में 68.5 मिमी तथा पातुर तहसील के चान्नी मंडल में 72 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। पातुर तहसील में एक बैल के बाढ़ में बह जाने की जानकारी है। बार्शीटाकली तहसील में 48 घरों का आंशिक नुकसान हुआ है।

शहर में यातायात प्रभावित

शहर में कई क्षेत्रों में सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में इस तरह की स्थिति देखी गयी है। शहर में कई नालियां और नाले भी ओवर फ्लो हुए हैं। पुराना शहर के साथ साथ कई मुख्य मार्गों पर भी यातायात प्रभावित हुआ है। जब जगातार बारिश शुरू थी उस समय शहर के मध्य भाग में स्थित उड़ान पुल पर से नीचे पानी की धार लगी थी जिससे नीचे आवागमन कर रहे लोगों को काफी तकलीफ हुई।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?