अकोला में सूखे का जायजा लेने पहुंचे एकनाथ शिंदे सोर्स: सोशल मीडिया
अकोला

अकोला में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे; किसानों को बड़ी मदद का दिया भरोसा बोले सरकार बेसहारा नहीं छोड़ेगी

Eknath Shinde Akola Drought:उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अकोला के दधम और व्याला गांवों में सूखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने किसानों को हर संभव आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।

मनीषा बोंदरे

Akola Drought Eknath Shinde Visit Farmers: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अकोला जिले के सूखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर फसल नुकसान का जायजा लिया।

बालापुर तहसील के दधम और व्याला गांवों में किसानों से बातचीत के दौरान उन्होंने हर संभव आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

सूखा प्रभावित गांवों में पहुंचे उपमुख्यमंत्री

अकोला कम बारिश और बारिश के बीच लंबे अंतराल से जिले में बने अकाल जैसे हालात का जायजा लेने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अकोला का दौरा किया। उन्होंने बालापुर तहसील के दधम और व्याला गांवों में पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी और किसानों से बातचीत की।

इस दौरान किसानों ने कम बारिश और फसलों को हुए नुकसान से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। शिंदे ने किसानों को भरोसा दिलाया कि मौजूदा संकट में राज्य सरकार उनके साथ है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

तुअर और सोयाबीन को भारी नुकसान

एकनाथ शिंदे ने कहा कि बारिश में लंबे अंतराल के कारण तुअर, सोयाबीन सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे समय में किसानों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को किसी भी परिस्थिति में बेसहारा नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की स्थिति को देखते हुए सरकार की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने किसानों से मौजूदा संकट में धैर्य रखने की अपील की।

सभी को मिलकर किसानों की सहायता करनी चाहिए

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसान देश और समाज के अन्नदाता हैं। संकट की इस स्थिति में सभी को मिलकर किसानों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधनों पर पहला अधिकार किसानों का है और सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रही है।

एकनाथ शिंदे ने दोहराया कि राज्य सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी स्थिति में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

दौरे के दौरान श्रम मंत्री एवं अकोला के पालकमंत्री एड. आकाश फुंडकर, मृदा एवं जलसंधारण मंत्री संजय राठौड़, राज्यमंत्री एड. आशीष जायसवाल, सांसद अनूप धोत्रे, विधायक संजय गायकवाड, विधायक किरण सरनाईक, पूर्व विधायक गोपीकिसन बाजोरिया और विप्लव बाजोरिया, महापौर शारदा खेडकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान भी उपस्थित थे। दौरे के दौरान अधिकारियों से क्षेत्र की फसल स्थिति और किसानों को होने वाले नुकसान की जानकारी भी ली गई।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट