Traffic Congestion Maharashtra:अकोट शहर (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अकोला

Akola News: अकोट के मुख्य मार्ग पर लग रहा बाजार, फलों की गाड़ियों से यातायात बाधित

Traffic Congestion Maharashtra: अकोट शहर के अंजनगांव मार्ग पर सड़क पर लग रहे फल और सब्जी बाजार से यातायात बाधित हो रहा है, जिससे नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंचल लोखंडे

Anjangaon Road Traffic: शहर के अंजनगांव मार्ग पर, ठीक नगर पालिका के सामने, सब्जी और फल विक्रेताओं ने सड़क पर ही हाथगाड़ियां और दुकानें लगा ली हैं। इसके कारण इस मुख्य मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पैदल चलने वालों से लेकर वाहन चालकों तक सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यहां से गुजरना मजबूरी में बेहद धीमा हो गया है।

भीड़भाड़ और यातायात अव्यवस्था

जवाहर मार्ग स्थित सोनू चौक शहर का प्रमुख बाजार क्षेत्र है। यहां रोजाना शहरवासियों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यही मार्ग बस स्थानक और रेलवे स्टेशन को जोड़ता है, जिससे वाहनों की आवाजाही भी अधिक रहती है। ऐसे में यह मार्ग पहले से ही व्यस्त रहता है, लेकिन फल विक्रेताओं द्वारा सड़क पर मनमाने ढंग से गाड़ियां लगाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई विक्रेता तो सीधे सड़क के बीचोंबीच अपना ठिकाना बना लेते हैं, जिससे यातायात ठप हो जाता है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी,स्थायी समाधान की मां

पुलिस वाहन दिखाई देते ही विक्रेता कुछ समय के लिए अनुशासन में आ जाते हैं, लेकिन पुलिस के जाते ही हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं। कई बार वाहन चालकों और विक्रेताओं के बीच विवाद और झगड़े की स्थिति भी बन जाती है।

नागरिकों की परेशानी और प्रशासन की उदासीनता

नगर पालिका के सामने स्थित इस मुख्य मार्ग पर सब्जी और फल की दुकानों के कारण यातायात व्यवस्था हमेशा अस्त-व्यस्त रहती है। बाहरी वाहन चालकों को यहां से गुजरते समय भारी मशक्कत करनी पड़ती है। महिलाओं को भी इस अव्यवस्था के कारण मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। खास बात यह है कि इस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व इसी मार्ग पर धक्का-मुक्की के कारण जातीय तनाव भड़क गया था, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ था।

हाथगाड़ीवालों की मनमानी से बढ़ता खतरा

हाथगाड़ीवालों की मनमानी कभी भी कानून-व्यवस्था की गंभीर समस्या बन सकती है। जब मामला तूल पकड़ता है, तो पुलिस कुछ समय के लिए कार्रवाई करती है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशासन से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

स्थायी समाधान की मांग

अकोट के व्यापारी मोनू गुप्ता ने कहा कि “मुख्य मार्ग पर दुकानों के कारण हमारे लिए अपनी ही दुकान में आना-जाना मुश्किल हो गया है। हम बेहद परेशान हैं। इस विषय में सभी के हस्ताक्षर लेकर निवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन को इसका स्थायी समाधान निकालना चाहिए।” अकोट शहर के अंजनगांव मार्ग पर लगा अव्यवस्थित बाजार, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें