प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: IANS) 
अकोला

अकोला में फर्जी मैसेज से 1.07 लाख की साइबर ठगी, खुद को बताया मनपा अधिकारी

Akola News: अकोला में महिला को वाटर बिल अपडेट के फर्जी मैसेज से 1.07 लाख की साइबर ठगी का शिकार होना पड़ा। ठगों ने मनपा के लोगो और अधिकारी के नाम का दुरुपयोग किया।

आकाश मसने

Akola Cyber Fraud News: अकोला शहर की एक महिला को वाटर बिल अपडेट करने के नाम पर भेजे गए फर्जी मैसेज ने 1 लाख 7 हजार रुपए की चपत लगा दी। यह मैसेज अकोला मनपा के अधिकृत लोगों के साथ भेजा गया था, जिसमें लिखा था कि यदि आज ही पानी कर बिल नहीं भरा गया, तो पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। साथ ही एक अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर भी दिया गया था, जिससे संदेश असली लगे।

शहर की निवासी रत्नकला भगत ने जब उस नंबर पर संपर्क किया, तो सामने वाले ने कहा कि बिल अपडेट करने के लिए सिर्फ 10 रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करना होगा। महिला ने जैसे ही ट्रांजेक्शन किया, कुछ ही मिनटों में उनके बैंक खाते से 1.07 लाख रुपए गायब हो गए।

कैसे हुआ फ्रॉड

  • महिला को वाट्सऐप पर एक मैसेज मिला जिसमें लिखा था कि उनका पानीकर बिल बकाया है।
  • संदेश में अकोला महानगरपालिका का लोगो और एक अधिकारी का नाम दिया गया था।
  • महिला ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया और 10 रुपये का ट्रांजेक्शन किया।
  • कुछ ही मिनटों में उनके खाते से 1.07 लाख रुपये निकाल लिए गए।

लगातार हो रही फर्जीवाड़े की घटनाएं

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना अकोला में महानगरपालिका के नाम पर हुई चौथी साइबर ठगी है। इससे पहले भी जल विभाग और बिजली विभाग के नाम पर इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। साइबर अपराधी सरकारी विभागों के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर आम नागरिकों को भ्रमित कर रहे हैं।

खदान पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि साइबर ठग अब सरकारी पहचान और लोगो का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। नागरिकों को ऐसे संदेशों से सतर्क रहने और किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच करने की सख्त जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार