Shiv Sena UBT Attack (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला में शिवसेना (उबाठा) पदाधिकारी की कार पर हमला, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज, जांच शुरू

Akola Crime News: अकोला में शिवसेना (उबाठा) नेता राहुल कराडे की कार पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आंचल लोखंडे

Umri Akola Incident: महाराष्ट्र के अकोला शहर में अज्ञात व्यक्तियों ने शिवसेना (उबाठा) के एक पदाधिकारी की कार पर उस समय कथित तौर पर हमला कर दिया, जब वह घर लौट रहे थे। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात सिविल लाइंस पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले उमरी इलाके में हुई।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए शिवसेना (उबाठा) के शहर प्रमुख राहुल कराडे ने कहा कि वह अपने पैतृक गांव से अकोला स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने तलवार और लोहे की छड़ों से उनकी कार पर हमला कर दिया। कराडे ने आरोप लगाया कि हमलावर उन्हें जान से मारना चाहते थे। उन्होंने इस घटना की जानकारी अकोला के पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक को दी।

दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

एक अधिकारी ने बताया कि बाद में सिविल लाइंस पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।अकोला जिले के बालापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना (उबाठा) विधायक नितिन देशमुख ने हमले की निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस ने आसपास गश्त तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्धों की पहचान के संकेत मिले हैं, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर