अकोला जब्त माल के साथ आरोपी व पुलिस कर्मी (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

अकोला पुलिस ने डीजल तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, 5.12 लाख का माल किया जब्त

Akola Crime News: अकोला जिला पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार मुहिम के तहत ऐंडली गांव में अवैध रूप से डीज़ल की तस्करी कर रहे दो आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

प्रिया जैस

Akola Crime: अकोला जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक द्वारा अवैध धंधों के समूल उन्मूलन हेतु शुरू की गई ऑपरेशन प्रहार मुहिम के अंतर्गत माना पुलिस स्टेशन क्षेत्र के ऐंडली गांव में अवैध रूप से डीज़ल की तस्करी कर रहे दो आरोपियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने चार पहिया वाहन सहित 5,12,885 मूल्य का माल जब्त किया।

माना पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश नावकार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ऐंडली गांव में ज़ायलो गाड़ी (क्र.एमएच-06 जे-9763) में डीज़ल के कैन मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम शेख मोहम्मद शेख इब्राहीम (25वर्ष) बताया, जबकि उसके साथ मौजूद व्यक्ति का नाम शेख मोहम्मद युनुस शेख इब्राहीम (28) बताया गया।

आरोपियों के कब्जे से कुल 135 लीटर डीज़ल जब्त

दोनों आरोपी कुरणखेड (काटेपूर्णा) के निवासी हैं। गाड़ी में मौजूद कैनों के बारे में पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि उनमें डीज़ल है। जब उससे डीज़ल परिवहन का वैध परमिट मांगा गया, तो उसने टालमटोल जवाब दिया। इसके बाद वाहन को पुलिस स्टेशन लाया गया और आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी गुप्ता तथा दीपक सालोकर द्वारा पंचनामा किया गया।

आरोपियों के कब्जे से कुल 135 लीटर डीज़ल (अनुमानित मूल्य 12,885 रु) और ज़ायलो वाहन (अनुमानित मूल्य 5 लाख रु) जब्त किया गया। इस तरह कुल 5,12,885 रु. मूल्य का माल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 287, 3(5) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बदेली चंद्रकांत रेड्डी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी वैशाली मुले के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में माना पुलिस स्टेशन के थानेदार गणेश नावकार, पुलिस उपनिरीक्षक गणेश महाजन, सहायक पुलिस उप निरीक्षक रतन जावरकर, पुलिस हेड कांस्टेबल मनोहर इंगले, पुलिस कर्मचारी सुशील आठवले और चालक ललित बनचरे शामिल थे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें