प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अकोला

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 1.71 लाख की ठगी, QR कोड के जरिए उड़ाई रकम

Akola News: अकोला में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 57 वर्षीय महिला से 1.71 लाख की ठगी हुई। तीन आरोपियों ने मुनाफे का लालच देकर बैंक डिटेल्स लीं और क्यूआर कोड से रकम ऐंठ ली। खदान पुलिस ने मामला दर्ज किया।

आकाश मसने

Akola Online Fraud: अकोला में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़े मुनाफे का लालच देकर एक गृहिणी से 1 लाख 71 हजार रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद खदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता चंदा वानखडे (57), निवासी कोठारी वाटिका, मलकापुर को 5 अक्टूबर से 7 नवंबर 2025 के बीच तीन अज्ञात व्यक्तियों ने कॉल किया। ये लोग खुद को अभय शर्मा, अजय शर्मा और राहुल मुक्ती बताकर महिला से लगातार संपर्क में थे।

कैसे की ठगी?

आरोपियों ने पीड़िता को ऑनलाइन ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया और इसी बहाने उनसे बैंक डिटेल्स, आधार कार्ड और खाता जानकारी हासिल कर ली। विश्वास जमाने के लिए आरोपियों ने पहले एक QR कोड भेजकर 5,000 रुपए निवेश करने को कहा। शुरुआती निवेश पर 400 रुपए का मुनाफा दिखाए जाने के बाद महिला को उन पर भरोसा हो गया। इसके बाद पीड़िता ने धीरे-धीरे 78,312 रुपए तक का निवेश कर दिया।

प्रतिशत प्रोफिट फीस के नाम मांगे पैसे

इसके बाद आरोपियों ने 2.92 लाख रुपए का मुनाफा दिखाते हुए 30 प्रतिशत प्रोफिट फीस के नाम पर 87,771 रुपए और मांग लिए। महिला ने यह रकम भी भेज दी। लेकिन इसके बाद ठगों ने GST और अन्य शुल्कों का बहाना बनाकर भुगतान वापस करने में टालमटोल शुरू कर दी। कई बार संपर्क करने पर भी कोई स्पष्ट जवाब न मिलने पर पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

खदान पुलिस ने थाना निरीक्षक मनोज केदारे के मार्गदर्शन में बीएनएस की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम साइबर तकनीक के सहारे आरोपियों के मोबाइल नंबर और खातों की जानकारी खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से यह संगठित साइबर ठगी का मामला लग रहा है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई