अकोला महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला मनपा चुनाव: मतदाताओं की संख्या में 72000 की बढ़ोतरी, 20 प्रभागों से चुने जाएंगे 80 नगरसेवक

Akola Municipal Election: अकोला मनपा चुनाव में मतदाता संख्या 72,716 बढ़कर 5,50,128 हुई। 20 प्रभागों से 80 नगरसेवक चुने जाएंगे। आरक्षण संरचना तय, प्रशासनिक तैयारियां तेज हुई।

आकाश मसने

Akola Municipal Election Voter List: अकोला महानगर पालिका के पिछले 2017 के मनपा चुनाव में कुल मतदाता संख्या 4,77,412 थी। अब आगामी मनपा चुनाव के लिए 5,50,128 मतदाताओं का पंजीयन किया गया है। इस प्रकार 2017 की तुलना में इस बार 72,716 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। वहीं, पिछले वर्ष हुई विधानसभा चुनाव में भी लगभग 70 हजार मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

मार्च 2022 से नगरसेवकों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से महानगर पालिका पर प्रशासकीय राज है। अब चुनाव की घोषणा के साथ प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। आगामी चुनाव में कुल 20 प्रभाग रहेंगे और 80 नगरसेवक चुने जाएंगे। प्रत्येक प्रभाग से 4 नगरसेवकों का चुनाव होगा।

ऐसी होगी आरक्षण की स्थिति

आरक्षण में सामान्य वर्ग के लिए 21, नागरिक पिछड़ावर्ग के लिए 11, अनुसूचित जाति के लिए 7 और अनुसूचित जनजाति के लिए 1 सीट निर्धारित की गई है। निवर्तमान महानगर पालिका में भाजपा के 48, कांग्रेस के 13, शिवसेना के 8, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 5, वंचित बहुजन आघाड़ी के 3, एमआईएम के 1 और निर्दलीय 2 पार्षद हैं।

प्रभागवार मतदाताओं की संख्या

प्रभाग क्रमांक 2017 2025 वृद्धि घटे
1 18,711 26,931 8,220
2 23,385 30,711 7,326
3 20,348 22,745 2,397
4 23,862 23,735 127
5 26,131 27,403 1,272
6 22,269 21,403 866
7 22,221 26,072 3,851
8 21,915 29,400 7,485
9 26,508 31,490 4,982
10 16,296 18,341 2,045
11 29,665 31,999 2,334
12 31,474 36,570 5,096
13 22,125 22,531 406
14 29,445 35,203 5,758
15 26,903 27,178 275
16 22,530 22,759 229
17 27,120 31,151 4,031
18 27,776 28,979 1,203
19 26,645 31,337 4,692
20 22,737 25,765 3,028

इच्छुक उम्मीदवार हुए सक्रिय

विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के इच्छुक प्रत्याशी मनपा चुनाव में खड़े रहने के लिए फिर एक बार सक्रिय हो गए हैं। सभी इच्छुक प्रत्याशियों ने अपने अपने तरीके से मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। आनेवाले समय में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन घोषित होने के बाद चुनावी गतिविधियां और जोर पकड़ेंगी। अब सभी इच्छुक प्रत्याशियों को मनपा चुनाव की तिथि का इंतजार है।

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग