स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी पूरी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अकोला

स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, पुलिस अधीक्षक ने मासिक समीक्षा बैठक में ली जानकारी

Maharashtra Local Body Election: अकोला पुलिस ने स्थानीय निकाय चुनाव-2025 को निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराने की तैयारी पूरी की। पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए।

आंचल लोखंडे

Akola News: स्वराज्य संस्था चुनाव-2025 को पारदर्शक, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में कराने हेतु अकोला पुलिस दल पूरी तरह तैयार है। इसी संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में विजय हॉल, अकोला में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी, पुलिस स्टेशन प्रभारी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 4 नवंबर से आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र राज्य के निर्देशानुसार अकोला पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और आचार संहिता के सख्त पालन हेतु कई ठोस उपाय किए हैं। जिले के अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों, फरार और जमानत या पैरोल पर छूटे आरोपियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। लंबित वारंट और समन की त्वरित अमल की जा रही है।

न प्रभावित करने के प्रयासों पर रोकः

नकद राशि, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के साथ समन्वय कर संदिग्ध लेन-देन पर नजर रखी जा रही है।

निर्देशों का पालन आवश्यक :

अकोला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें और लोकतंत्र के इस पर्व को शांतिपूर्ण और गरिमामय बनाएं।

भयमुक्त मतदान का समर्थन करें

अकोला पुलिस दल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव में न आएं। यदि कोई व्यक्ति मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास करता है, जैसे कि पैसे या शराब का वितरण, धमकी देना या अन्य अवैध गतिविधि करता है, तो नागरिक तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या जिला स्तरीय शिकायत निवारण कक्ष या पुलिस नियंत्रण कक्ष (112) से संपर्क करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

अवैध गतिविधियों पर दिन-रात रहेगी नजर

अवैध हथियार रखने वालों, शराब बनाने, बेचने और परिवहन करने वालों पर छापेमारी कर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सभी वैध शस्त्रधारकों को अपने हथियार नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विशेष दलों की तैनाती

जिलेभर में फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टैटिक सर्वेक्षण टीमों की तैनाती की गई है। ये दल वाहनों की जांच कर नकदी, शराब और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की आवाजाही पर कार्रवाई करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, सभाओं और रैलियों की वीडियो निगरानी की जाएगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा