'तिक्ष्णगत आयएमए वॉकेथॉन-2026' में उमड़ा जनसैलाब, अकोला में 5 हजार प्रभागियों ने लगाई दौड़ (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

'तिक्ष्णगत आयएमए वॉकेथॉन-2026' में उमड़ा जनसैलाब, अकोला में 5 हजार प्रभागियों ने लगाई दौड़

Akola IMA Walkathon: अकोला में 5000 नागरिकों ने 'तिक्ष्णगत आयएमए वॉकेथॉन' में भाग लिया। शास्त्री स्टेडियम से शुरू हुए इस आयोजन में दिव्यांगों और वरिष्ठों के लिए विशेष पुरस्कार रहे है।

रूपम सिंह

Indian Medical Association Events News: अकोला शहर में आयएमए और जिला क्रीडा अधिकारी के संयुक्त आयोजन में 'तिक्ष्णगत आयएमए वॉकेथॉन-2026' का भव्य आयोजन किया गया। 'एक पाऊल जिद्दीचे, आरोग्य माझे सिद्धीचे' इस मराठी ध्येय वाक्य के साथ 5 हजार से अधिक नागरिकों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री स्टेडियम से हुई।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट संगीता विश्नोई और अशोक मुन्ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। आयएमए अध्यक्ष डा. संतोष कुमार सोमानी, प्रकल्प प्रमुख डा. राजेंद्र कुमार सोनोने, सचिव डा. प्रदीप अग्रवाल सहित अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

आयोजन चार गटों में किया गया, 10 किमी (15 वर्ष से ऊपर), 5 किमी (12 वर्ष से ऊपर), 3 किमी (6 वर्ष से ऊपर) और 1.5 किमी दूरी विशेष रूप से दिव्यांगों के लिए रही। प्रतिभागियों को पंजीकरण के बाद क्रमांक और विशेष मेडल प्रदान किए गए। अकोला शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए डा. एस.यू. गावंडे स्मृति पुरस्कार तथा दिव्यांगों के लिए विशेष पुरस्कार रखे गए।

उत्साहपूर्ण शुरुआत

सुबह 5.30 बजे से धावक स्टेडियम में एकत्र हुए। वॉकथॉन से पहले जुबा और वॉर्मअप सत्र आयोजित किया गया। सुबह 6.45 बजे ढोल ताशों की गूंज के साथ 10 किमी वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। इसके बाद हर 15 मिनट पर अन्य गटों को रवाना किया गया। इस आयोजन में रोटरी, लॉयन्स क्लब सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं का सहयोग रहा। आयएमए पिछले 19-20 वर्षों से इस वकिॉन का सफल आयोजन कर रहा है और इस बार भी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभाग दर्ज किया।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय