अकोला खाद्य विभाग कार्रवाई (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

अकोला में चला FDA का हंटर, 1900 किलो असुरक्षित खाद्य पदार्थ जब्त, अहमदाबाद से लाया था माल

Mawa Khoya Seized In Akola: अकोला में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अहमदाबाद से अस्वच्छ और असुरक्षित तरीके से लाए जा रहे करीब 1900 किलो मावा, खोवा, हलवा और अन्य खाद्य पदार्थ जब्त किए।

आंचल लोखंडे

Akola Food Safety Inspection: अहमदाबाद से अकोला में अस्वच्छ और असुरक्षित तरीके से लाए गए मावा, खोवा, हलवा सहित करीब 1900 किलो खाद्य पदार्थों को खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जब्त किया। इस कार्रवाई में 5.72 लाख रुपए का माल जब्त किया गया।

जब्त खाद्य पदार्थों को अकोला मनपा के भोड़ स्थित जैव गैस संयंत्र में नष्ट किया जाएगा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त देवानंद वीर को रायली जिन परिसर स्थित आरको ट्रांसपोर्ट के माध्यम से खाद्य पदार्थ असुरक्षित तरीके से अकोला लाए जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी।

असुरक्षित तरीके से परिवहन

इसके आधार पर सोमवार सुबह 11.30 बजे आरको ट्रांसपोर्ट, रायली जिन, अकोला में विभागीय दल ने जांच की। जांच के दौरान अहमदाबाद, गुजरात से विभिन्न ब्रांड के स्वीट हलवा (अंबिका), पारंपरिक मिठाई (जीडब्लूएएल), हलवा (श्री जीडब्लूएएल), रिच स्वीट (अंबिका), ब्रजनिधि स्वीट और मुरलीधर स्वीट सहित अन्य खाद्य पदार्थ 2 ट्रकों से लाए जाने की जानकारी सामने आई। ये खाद्य पदार्थ एमपी 09 एचक्यू 5004 और एमएच 28 एबी 7882 क्रमांक के ट्रकों से अस्वच्छ और स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित तरीके से परिवहन किए जा रहे थे।

खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए

कार्रवाई के दौरान संबंधित खाद्य पदार्थों के नियमानुसार सैम्पल लिए गए। इसके बाद शेष करीब 5 लाख 72 हजार रुपए कीमत के 1900 किलो खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। विभाग के अनुसार, जब्त माल को आगे की कार्रवाई के तहत अकोला मनपा के भोड़ स्थित जैव गैस संयंत्र में नष्ट किया जाएगा। इस मामले में खाद्य पदार्थ मंगाने वाले व्यापारी कमल शर्मा, वैभव पाटिल और अशोक आहुजा के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा को लेकर कार्रवाई

यह कार्रवाई आयुक्त तुकाराम मुंढे और अमरावती के सहआयुक्त सचिन केदारे के मार्गदर्शन में अकोला के सहायक आयुक्त देवानंद वीर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशोर बोरचाटे ने की, त्यौहारों के दौरान बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थों की आवक को देखते हुए अस्वच्छ और असुरक्षित परिवहन के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों की सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान