सूखाग्रस्त किसान-हर्षवर्धन सपकाल (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

फसल नुकसान पर किसानों को मिले 1 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा, अकोला में हर्षवर्धन सपकाल की मांग

Akola Crop Damage: अकोला के मुर्तिजापुर में फसल नुकसान का निरीक्षण कर हर्षवर्धन सपकाल ने सूखाग्रस्त किसानों को 1 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर आर्थिक मदद देने की मांग की।

आंचल लोखंडे

Akola Farmers Compensation: सूखाग्रस्त किसानों को सरकार 1 लाख रु. प्रति हेक्टेयर के अनुसार आर्थिक मदद शीघ्र प्रदान करें। यह मांग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने जिले की मुर्तिजापुर तहसील के माना और जामठी क्षेत्रों में नुकसानग्रस्त फसलों के निरीक्षण के दौरान प्रकट किए, उन्होंने यहां आयोजित किसानों की एक सभा को भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि, किसान आर्थिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करने की बिलकुल न सोचें और सरकार से नुकसान भरपाई लें यह नैसर्गिक संकट है और इस संकट की घड़ी में हमारे नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में पूरा कांग्रेस संगठन किसानों के साथ खड़ा है, नुकसान भरपाई सरकार से नहीं मिल जाएगी तब तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में किसानों की फसलें जिसमें सोयाबीन और में कपास का मुख्य रूप से समावेश है पूरी तरह खराब हो गयी हैं।

समस्या को लेकर कभी भी संपर्क करें

इस अवसर पर उपस्थित अकोला पश्चिम के कांग्रेसी विधायक साजिद खान पठान ने कहा कि, यदि किसी भी किसान के साथ अन्याय होता है, सही तरीके से नुकसानग्रस्त क्षेत्र के पंचनामे नहीं किए जाते हैं तो इस बारे में मुझ से संपर्क करें। मैं नुकसानग्रस्त किसानों की हर संभव मदद करने का प्रयास करूंगा, कांग्रेस पूरी ताकत और निष्ठा के साथ किसानों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि, किसान अपनी समस्याएं हमारे सामने रखें हम हर तरह से उनकी सहायता करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता अशोक अमानकर, प्रशांत पाचडे, डॉ. सुधीर ढोणे, एड. महेश गणगणे, कपिल ढोके आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।

पंचनामे गंभीरता से करें

सरकार ने तुरंत पंचनामे कर के किसानों को नुकसान भरपाई तुरंत प्रदान करनी चाहिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष प्रकाश तायड़े ने कहा कि, मुर्तिजापुर तहसील में स्थित माना और जामठी क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल कई जगह हरी दिखाई दे रही है लेकिन उसे करीब से देखने पर पता चलता है कि सोयाबीन की फल्लियों में दाने नहीं हैं। इसलिए पंचनामे करते समय इस ओर गंभीरता से ध्यान दिया जाना जरूरी है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां