-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- 260 Crore Rupees Proposed For Wardha District Affected Farmers Assistance Diwali
वर्धा जिले के लिए 260 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, नुकसानग्रस्त किसानों को दीपावली से पहले मिलेगी सहायता
- Written By: प्रिया जैस
Wardha News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए अब तक का सबसे बड़ा पैकेज घोषित किया है। अब किसानों को नुकसान की भरपाई दिवाली से पहले मिल जाएगी।

पालकमंत्री पत्र परिषद (सौजन्य-नवभारत)
Wardha Latest News: वर्धा जिले में जिन किसानों की फसलें अतिवृष्टि, रोग या जमीन बह जाने के कारण बर्बाद हो गई हैं, उन्हें सीधे बैंक खातों में सहायता राशि दी जाएगी। यह सहायता दीपावली से पहले किसानों के खातों में जमा करने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसी जानकारी राज्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने गुरुवार, 9 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामदास तडस, विधायक राजेश बकाने, विधायक दादाराव केचे, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय गाते, शिवसेना (शिंदे गुट) जिला अध्यक्ष राजेश सराफ उपस्थित थे।
पालकमंत्री डॉ. भोयर ने आगे बताया कि रोग से प्रभावित फसलों के लिए 39 करोड़ रुपए, जमीन बह जाने वाले किसानों को 78.48 करोड़ रुपए, अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को 142 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि दीपावली से पहले यह सहायता सभी किसानों को मिले। मई में हुई असमय बारिश से प्रभावित किसानों को पहले ही 10 करोड़ 8 लाख रुपए वितरित किए जा चुके हैं, जिसमें खेती और पशु शेड का नुकसान शामिल है।
किसानों को सहायता
जिले के 42,837 किसानों की 45,884 हेक्टेयर जमीन की फसलें रोग से प्रभावित हुई हैं। सितंबर महीने की अतिवृष्टि से 1 लाख 49 हजार 546 किसानों की 1 लाख 67 हजार 476 हेक्टेयर जमीन की फसलें बर्बाद हुई हैं। इसके साथ ही बर्बाद हुए कुओं के लिए 30,000 रुपये, पशुओं की मृत्यु पर प्रति पशु 37 हजार 500 रुपये की सहायता दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन में लड़कियों से गंदी हरकत पड़ी भारी, युवती ने शोहदे को पहनाई चूड़ियां, लगाई लिपस्टिक और मंगवाई माफी
वर्धा में लोक निर्माण विभाग विवाद गहराया, वायरल ऑडियो को लेकर अभियंता ने पुलिस में दी शिकायत
महाराष्ट्र के वर्धा में हैवानियत की हदें पार; 12 साल की मासूम से रेप के बाद पत्थर से कुचला सिर, आरोपी गिरफ्तार
Wardha News: वर्धा में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा पर जोर
बुनियादी सुविधाओं के लिए राज्य में 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, आकस्मिक सहायता के लिए जिला नियोजन समिति के स्वीकृत निधि से 5 प्रश राशि आरक्षित रखी गई है। यदि कहीं पंचनामे नहीं हुए या पात्र होते हुए भी किसी किसान को सहायता से वंचित किया गया हो, तो डॉ. भोयर ने कहा कि वे स्वयं इसकी जांच करेंगे। आंजी मोठी और पिपरी मेघे मंडल में केवल 65 मिमी वर्षा होने के कारण उन्हें सहायता सूची में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा नियमों में ढील दिए जाने के बाद वहां के किसानों को भी सहायता देने का प्रयास किया जाएगा।
संबंधितों पर होगी कार्रवाई
पटवारी द्वारा खुद ई-पिक सर्वेक्षण न कर किसानों से फोटो मंगवाने की शिकायत पर डॉ. भोयर ने कहा कि जिला प्रशासन को निर्देश दिए जाएंगे। जहां-जहां पंचनामें नहीं हुए, वहां के संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें – सीएम के देखकर लौटते ही मासूम की गई जान, बच्चों की मौतों पर CM मोहन यादव ने पल्ला झाड़ा
10 हजार करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान
बाढ़ पीड़ितों में मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए, घायल व्यक्तियों को 74,000 से 2.5 लाख रुपए, घरेलू बर्तन, वस्त्र नुकसान में प्रति परिवार 5,000 रुपए, दुकानदार, टपरी धारकों को के लिए 50,000 रुपए, दूध देने वाले मवेशी की मृत्यु पर 37,500 रुपए, किसानों को 3 हेक्टेयर तक सहायता मिलेगी। मकान व तबेले नष्ट होने पर 1.25 करोड रुपए, जमीन बहने पर प्रति हेक्टेयर 47,000 रुपए नगद, मनरेगा के अंतर्गत 3 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर, खराब/खिसकी हुई कुएं के लिए 30,000 रुपए मिलेंगे। निकष से अधिक सहायता देने के लिए 10 हजार करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है, ऐसा भी पत्रकार परिषद में बताया गया।
260 crore rupees proposed for wardha district affected farmers assistance diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला
Jul 24, 2026 | 01:55 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘संसद में फिर बंद किया मेरा माइक’
Jul 24, 2026 | 01:55 PMयूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
Jul 24, 2026 | 01:54 PMBhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
Jul 24, 2026 | 01:54 PMवाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी
Jul 24, 2026 | 01:46 PMDivyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
Jul 24, 2026 | 01:46 PMभंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन
Jul 24, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














