अकोला जिला नियोजन समिति की बैठक में उपस्थित पालकमंत्री आकाश फुंडकर व अन्य (फोटो नवभारत) 
अकोला

अकोला का 352.86 करोड़ रुपए से होगा विकास, जिला वार्षिक योजना 2026-27 को पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने दी मंजूरी

Akola News: अकोला जिला नियोजन समिति की बैठक में 2026-27 की जिला वार्षिक योजना के लिए 352.86 करोड़ रुपये की निधि को मंजूरी दी गई। पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने समय पर काम करने के निर्देश दिए।

आकाश मसने

Akola Development Fund Approval: अकोला जिला नियोजन समिति की बैठक में वर्ष 2026-27 की जिला वार्षिक योजना के तहत 352.86 करोड़ रुपये की निधि को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता पालकमंत्री एवं राज्य के श्रम मंत्री एडवोकेट आकाश फुंडकर ने की।

पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने निर्देश दिए कि अधिकाधिक विकास कार्यों को योजना में शामिल कर अप्रैल-मई तक प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएं, ताकि स्वीकृत निधि अखर्चित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर दिए गए निर्देशों का पालन दो से तीन सप्ताह के भीतर किया जाए, अन्यथा इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2025-26 की योजना के तहत निधि का वितरण हो चुका है, इसलिए अब सभी नियोजित विकास कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए। साथ ही, अखर्चित निधि का विवरण 15 फरवरी तक प्रस्तुत कर पुनर्विनियोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नरनाला महोत्सव की तैयारी और मंदिर विकास को मंजूरी

बैठक में अकोला जिले में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होने वाले नरनाला महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, अकोला के ग्रामदैवत श्री राजराजेश्वर मंदिर के विकास प्रारूप को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सांसद अनूप धोत्रे, विधायक रणधीर सावरकर, विधायक वसंत खंडेलवाल, विधायक प्रकाश भारसाकले, विधायक नितिन देशमुख, विधायक हरीश पिंपले, विधायक साजिद खान पठान, विधायक किरण सरनाईक, विधायक अमोल मिटकरी, जिलाधिकारी वर्षा मीणा, पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता मेश्राम, अकोला मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने आदि उपस्थित थे।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत