Drunken Youth Ruckus:अकोला के अशोक वाटिका (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अकोला

Akola News: अशोक वाटिका चौक में शराबी युवकों का हंगामा, नागरिकों में आक्रोश

Drunken Youth Ruckus: अकोला के अशोक वाटिका चौक स्थित चौपाटी पर शराब के नशे में युवकों के हंगामे से तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

आंचल लोखंडे

Akola Ashok Vatika Chowk: अकोला शहर के मध्यवर्ती अशोक वाटिका चौक स्थित चौपाटी क्षेत्र में शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया, जिससे पूरे परिसर में खलबली मच गई। नशे में युवकों ने सार्वजनिक स्थल पर जोर-जोर से चिल्लाना, गाली-गलौज करना और वहां मौजूद नागरिकों को परेशान करने जैसी हरकतें कीं।

अचानक हुए इस गड़बड़झाले से चौपाटी क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। शाम के समय यहां परिवार, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। ऐसे में युवकों द्वारा किए गए हंगामे को देखकर नागरिकों में तीव्र आक्रोश देखने को मिला।

अवरोध उत्पन्न कर वाहन चालकों को रोकने का भी प्रयास

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराबी युवकों ने सड़क पर अवरोध उत्पन्न कर वाहन चालकों को रोकने का भी प्रयास किया। कुछ देर के लिए हालात ऐसे बन गए कि झगड़े की आशंका उत्पन्न हो गई। स्थिति से परेशान होकर क्षेत्र के जागरूक नागरिक एकत्र हुए और युवकों को घेरकर उनसे जवाब-तलब किया।

नागरिकों की फटकार के बाद युवकों का हंगामा कुछ हद तक शांत हुआ। इसी दौरान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

नागरिकों की मांग

सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ता शराब सेवन और युवाओं द्वारा किए जा रहे ऐसे गैरकानूनी कृत्य शहर की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। नागरिकों ने चौपाटी, चौक और उद्यान जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का नियमित बंदोबस्त बढ़ाने तथा शराब पीकर हंगामा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की जोरदार मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z