अध्यक्षीय भाषण देते हुए डॉ.बालासाहब हरपाले व मंच पर सांसद धोत्रे, विधायक सावरकर (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

ऑनलाइन हाजिरी लगा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, अघाड़ी सम्मेलन में की जीत दिलाने की मांग

Ravindra Chavan in Akola: अकोला जिले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक रवींद्र चव्हाण ने रविवार को आयोजित पश्चिम विदर्भ भाजपा वैद्यकीय आघाड़ी के संमेलन में ऑनलाइन मार्गदर्शन किया।

प्रिया जैस

Akola News: अकोला जिले में समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना और भाजपा की विचारधारा को सभी जाति-धर्मों में प्रचारित कर संगठन को मजबूत करना, यही भाजपा वैद्यकीय आघाड़ी का उद्देश्य होना चाहिए। सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर आगामी चुनावों में भाजपा महायुति को विजय दिलाएं, यह अपील भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक रवींद्र चव्हाण ने रविवार को आयोजित पश्चिम विदर्भ भाजपा वैद्यकीय आघाड़ी के संमेलन में ऑनलाइन मार्गदर्शन करते हुए किया।

संगठन को मजबूत करने की अपील

अध्यक्षीय भाषण में डॉ. बालासाहब हरपाले ने विभिन्न पद्धतियों के डॉक्टरों को एक मंच पर लाकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र को हर क्षेत्र में आदरणीय बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसमें वैद्यकीय आघाड़ी को भी अपना योगदान देना चाहिए।

डॉक्टरों की सामाजिक भूमिका को संगठन से जोड़ने पर बल

सांसद अनूप धोत्रे ने कहा कि विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाकर आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और वंचित समाज को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाना चाहिए। वैद्यकीय आघाड़ी न केवल सेवा कार्य में बल्कि मतदान जागरूकता और संगठन की मजबूती में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विधायक रणधीर सावरकर ने कहा कि डॉक्टरों की सामाजिक समझ और पारिवारिक जुड़ाव उन्हें समाज के हर वर्ग से जोड़ता है। यही जुड़ाव भाजपा के संगठन विस्तार में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने डॉक्टरों से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और सामाजिक दायित्व निभाने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम का संचालन एड. देवाशीष काकड ने किया, जबकि प्रस्तावना डॉ. किशोर मालोकार ने रखी। संगठन मंत्री डॉ. उपेंद्र कोठेकर ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

मंच पर उपस्थित लोग

यह सम्मेलन भाजपा के आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों में महायुति को विजय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह संमेलन स्थानीय मराठा मंगल कार्यालय के नामदेवराव पोहरे सभागृह में आयोजित किया गया था। संमेलन की अध्यक्षता डॉ. बालासाहब हरपाले ने की।

मंच पर भाजपा प्रदेश महासचिव, विधायक रणधीर सावरकर, विदर्भ संगठन मंत्री डॉ. उपेंद्र कोठेकर, सांसद अनूप धोत्रे, महानगराध्यक्ष जयंत मसने, पूर्व महापौर विजय अग्रवाल, योगेश गायकवाड, डॉ. रणजीत सपकाल, डॉ. किशोर मालोकार, डॉ.राजेश देशपांडे, डॉ. अमित कावरे, किशोर पाटिल, अनूप शर्मा, डॉ. प्रवीण देशमुख, डॉ. नरेश गोंड, डॉ. सूरज इपर, डॉ. विनय सपाटे, डॉ. सुनीता जैन, डॉ. सुजित फोकमारे, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. जयंत म्हैसने, डॉ. सुनील जाधव, माधव मानकर, एड। देवाशीष काकड, अंबादास उमाले, सजय गोटफोडे, रमेश अलकरी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें