-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Women Attacked Liquor Shops Akola Vandalized Tin Sheds Material Police
अकोला में महिलाओं ने शराब अड्डों पर बोला धावा, टीनशेड व सामग्री की तोड़फोड़, मचा हंगामा
- Written By: प्रिया जैस
Akola News: अकोला जिले में महिलाओं ने अवैध धंधों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस बार महिलाओं ने पुलिस का इंतजार नहीं किया और खुद ही अवैध अड्डों का पर धावा बोल दिया।

शराब का अड्ड नष्ट करती हुई महिलाएं व नागरिक (सौजन्य-नवभारत)
Akola News: अकोला जिले में अवैध धंधों के समूल उन्मूलन हेतु पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के निर्देशानुसार ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। बावजूद इसके, कुछ क्षेत्रों में अवैध गतिविधियां खुलेआम फल-फूल रही हैं।
अकोला पूर्व के गुडधी इलाके में चल रही अवैध शराब बिक्री के विरोध में रविवार को महिलाओं ने आक्रामक रुख अपनाते हुए टीनशेड सहित अड्डे की सामग्री को तहस-नहस कर दिया। साथ ही शराब प्रतिबंध लागू होनी चाहिए जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
स्थानीय महिलाओं का सामूहिक विरोध प्रदर्शन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुडधी इलाके में गली-मोहल्लों और कुछ घरों से अवैध रूप से शराब बेचे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कई जागरूक नागरिकों और महिलाओं ने पुलिस व जनप्रतिनिधियों से शिकायतें कीं, लेकिन कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Voter Verification Campaign: 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO, 29 जुलाई तक चलेगा मतदाता सत्यापन अभियान
अकोला में RTE की 239 सीटें अब भी खाली, 1817 छात्रों ने ही लिया प्रवेश
अकोला मनपा की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर जोर, बोरवेल और नाला सफाई के निर्देश
अकोला शहर में सड़को पर फैली निर्माण सामग्री बनी मुसीबत, यातायात और सुरक्षा पर बढ़ा खतरा
पोला पर्व के दिन मांस और मद्य की बिक्री में बढ़ोतरी को देखते हुए महिलाओं ने एकजुट होकर रविवार को अवैध शराब के अड्डे पर धावा बोला। टीनशेड को तोड़ा गया, घरों में छिपाकर रखी गई शराब को बाहर निकालकर नष्ट किया गया।
यह भी पढ़ें – अकोला पुलिस ने डीजल तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, 5.12 लाख का माल किया जब्त
पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, तनावपूर्ण माहौल
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आंदोलनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि, महिलाएं कार्रवाई की मांग पर अडिग रहीं और स्पष्ट किया कि जब तक शराब विक्रेताओं पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे पीछे नहीं हटेंगी।
Women attacked liquor shops akola vandalized tin sheds material police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ऑपरेशन टाइगर’ पर चंद्रकांत खैरे का बड़ा दावा, 600 करोड़ रुपये की जिम्मेदारी ठेकेदार को सौंपे जाने का आरोप
Jun 19, 2026 | 09:54 AMछत्रपति संभाजीनगर-जालना विधान परिषद चुनाव में 98.90% मतदान, 22 जून को होगा फैसला
Jun 19, 2026 | 09:51 AMचंद्रपुर में अनधिकृत कपास बीज विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, 35 लाख रुपये का बीज स्टॉक जब्त
Jun 19, 2026 | 09:44 AMबांग्लादेश में ‘राम’ के अपमान पर भड़के हिंदू छात्र; ढाका में महाआंदोलन का आगाज, सरकार को दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 09:43 AMमहाराष्ट्र में कर्जमाफी योजना को पारदर्शी बनाने की तैयारी, कार्यान्वयन पर रखी जाएगी सख्त नजर
Jun 19, 2026 | 09:39 AMमहाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
Jun 19, 2026 | 09:36 AMअमरावती विधान परिषद चुनाव में 94.68% मतदान, 451 में से 427 मतदाताओं ने किया वोट
Jun 19, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM














