इमरजेंसी ATC टीम (Image- Social Media) 
महाराष्ट्र

बारामती में वायुसेना ने संभाली कमान, महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर इमरजेंसी ATC टीम तैनात

Indian Air Force: महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर भारतीय वायु सेना ने लोहेगांव से बारामती हवाई अड्डे पर तकनीकी उपकरणों से लैस एक आपातकालीन वायु यातायात नियंत्रण दल तैनात किया है।

अर्पित शुक्ला

IAF Emergency ATC Deployment: महाराष्ट्र सरकार के तत्काल अनुरोध पर भारतीय वायु सेना (IAF) ने बुधवार को लोहेगांव वायुसेना स्टेशन से आवश्यक तकनीकी उपकरणों के साथ वायु यातायात नियंत्रण (ATC) कर्मियों की एक टीम को बारामती हवाई अड्डे पर तैनात किया।

हवाई अड्डे पर आपातकालीन वायु यातायात नियंत्रण सेवाएं तुरंत शुरू करने के लिए IAF की टीम को भेजा गया, ताकि हवाई संचालन को सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। इस आपात व्यवस्था में जरूरी संचार प्रणालियां और हवाई यातायात समन्वय से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह तैनाती स्थानीय प्रशासन और नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों के साथ करीबी समन्वय में की जा रही है।

आपातकालीन ATC सेवाएं की गईं स्थापित

यह त्वरित कदम एक संवेदनशील समय में निर्बाध हवाई यातायात सहायता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, जो आपात स्थितियों में नागरिक प्रशासन को सहयोग देने में भारतीय वायु सेना की तत्परता और अहम भूमिका को दर्शाता है। अधिकारियों ने आगे बताया कि भारतीय वायु सेना के समय पर किए गए इस हस्तक्षेप से बारामती हवाई अड्डे पर परिचालन को स्थिर करने और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त

बुधवार रात को भी अजित पवार का पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद उसे पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।अजित पवार का निधन बुधवार सुबह 8:46 बजे हुआ। वे 66 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत कुल 5 लोगों की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। वे सुबह 8:10 बजे मुंबई से रवाना हुए थे। अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

AAIB ने हादसे की जांच शुरू की

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के कार्यालय पहुंची है, जबकि दूसरी टीम बारामती में जांच कर रही है।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील