Umang singhar target on Bjp: मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने UCC को लेकर BJP सरकार पर संविधान और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने विधायक निर्मला सप्रे केस को लेकर भी अपनी बात रखी। सिंघार ने OBC आरक्षण और असलम चमड़ा को लेकर भी BJP सरकार और मंत्रियों को आड़े हाथों लिया।
भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंघार ने कहा 'UCC के मामले में बीजेपी संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। दलित-आदिवसी UCC में रहेंगे या नहीं? सरकार ने ये अब तक साफ नहीं किया है। सरकार क्या पीछे के दरवाजे से दलित आदिवासियों को UCC में शामिल करना चाहती है। क्या 7 लोगों की कमेटी UCC से ये तय करेगी की किसे रहना चाहिए और किसे नहीं? सरकार को कमेटी के बजाय प्रदेश की जनता से आम राय लेना चाहिए।'
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे के मामले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा 'सप्रे का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और HC न्याय करेगा।
ये भी पढ़ें : MLA Nirmala Sapre Case: Congress ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी! सप्रे को मिल सकती है राहत
विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग नहीं होने को लेकर सिंघार ने कहा '160 विधायक होने के बाद भी बीजेपी महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से डर गई। ये सीधे-सीधे लोकतंत्र की हत्या के साथ ही महिला आरक्षण बिल की भी हत्या है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने OBC आरक्षण पर सुनवाई टलने को लेकर कहा 'मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने परिवार वालों को वकील बनाना चाहते हैं, लेकिन ओबीसी पर ध्यान नहीं देते। सरकार OBC आरक्षण पर जनता को गुमराह कर रही है। OBC के नाम पर मुख्यमंत्री का चेहरा दिखाकर BJP सिर्फ OBC के वोट लेना चाहती है। सरकार बार-बार कोर्ट के पाले में गेंद क्यों डाल रही है? सरकार अपने ही प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय कर रही है।'