उन्हेल में पुलिस की टीम पर हमला फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
उज्जैन

Ujjain News: आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SI की वर्दी फाड़ी, 4 पुलिसकर्मी घायल

Police Team Assault : उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम नागझिरी में आरोपी की तलाश करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

अजय नीमा, शाजेब खान

Ujjain Police Attack : उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम नागझिरी में आरोपी की तलाश करने पहुंची पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया।

इस दौरान एसआई धारा सिंह चावड़ा के साथ मारपीट की गई और उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। घटना में एसआई समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पड़ोसी की शिकायत पर आरोपी को बुलाया था थाने

मामला ग्राम नागझिरी निवासी कंचनबाई पिता भावसिंह बंजारा की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने करीब आठ दिन पहले अपने पड़ोसी सरदार सिंह के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत उन्हेल थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में सरदार पिता गब्बर बंजारा को पूछताछ और विवाद के निराकरण के लिए थाने बुलाया था। बताया जा रहा है कि बुलाए जाने के बावजूद वो 8 दिन तक थाने नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में गांव पहुंची।

खेत पर बने मकान में तलाश करने पहुंची टीम

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे एसआई धारा सिंह चावड़ा पुलिस टीम के साथ शासकीय वाहन से ग्राम नागझिरी पहुंचे। टीम में आरक्षक अखिलेश यादव, पंकज खरते, विक्रम राघव और महिला आरक्षक नेहा भालसे शामिल थीं। पुलिसकर्मी आरोपी की तलाश करते हुए उसके खेत पर बने मकान तक पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पुलिस टीम पर हमला किए जाने का आरोप है।

SI से मारपीट, वर्दी फाड़ने का आरोप

थाना प्रभारी संतोष चौहान के अनुसार पुराने मामले में आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गांव पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी के परिवार के लोगों ने कथित तौर पर लाठियों और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना में एसआई धारा सिंह चावड़ा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले के दौरान एसआई के साथ मारपीट करने और उनकी वर्दी फाड़ने की बात भी सामने आई है।

7 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

उज्जैन जिले में इस घटना के बाद पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं पूछताछ के लिए दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

गांव में पुलिस का फ्लैग मार्च

पुलिस टीम पर हमले की घटना के बाद ग्राम नागझिरी में फ्लैग मार्च निकाला गया। मप्र पुलिस का उद्देश्य गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO