बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

West Bengal BJP Worker Killing: पश्चिम बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता समीर घोष की हत्या कर दी गई। परिजनों ने TMC से जुड़े लोगों पर आरोप लगाए, जबकि स्थानीय TMC नेतृत्व ने आरोपों से इनकार किया।
West Bengal BJP Worker Killing
पश्चिम बंगाल में BJP कार्यकर्ता समीर घोष की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Malda BJP Worker Samir Ghosh Murder: पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक बहुल मालदा जिले में BJP के एक कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात बदमाशों के एक समूह ने समीर घोष पर पहले धारदार हथियारों से हमला किया और फिर गोली मारकर उनकी जान ले ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

मालदा पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले घोष पर धारदार से हथियार से बेरहमी से वार किए। इसके बाद उनकी मौत सुनिश्चित करने के लिए नजदीक से गोली मारी गई। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार ने TMC पर लगाया आरोप

घटना की सूचना मिलते ही बुधवार रात जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने और वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े स्थानीय बदमाशों का हाथ है। परिवार का दावा है कि समीर घोष BJP से जुड़े हुए थे, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया।

दूसरी ओर, स्थानीय TMC नेतृत्व ने इन आरोपों को खारिज किया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के अनुसार, वारदात बुधवार रात मालदा जिले के इंग्लिश बाजार थाने के अंतर्गत रामकेली इलाके में हुई।

West Bengal BJP Worker Killing
कार की छत पर फंसाकर 1.5KM तक घसीटा, फिर चढ़ा दी गाड़ी, कानपुर में पुरानी रंजिश में सेल्समैन की हत्या- VIDEO

घर में घुसकर हमला करने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, विजयादशमी के अवसर पर जब इलाके में मूर्ति विसर्जन चल रहा था, उसी दौरान कुछ लोग समीर घोष के घर में दाखिल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें संभलने का मौका दिए बिना धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद उनकी मौत सुनिश्चित करने के लिए पास से गोली मार दी गई।

मृतक के भाई ने बताया कि BJP से जुड़े होने के कारण समीर को लंबे समय से अलग-अलग तरह की धमकियां मिल रही थीं। उनके मुताबिक, भाई पर इलाका छोड़ने का दबाव भी बनाया गया था, लेकिन वह डर के बावजूद अपना घर छोड़कर नहीं गए।

हत्या की पहले से साजिश रचने का दावा

समीर घोष के भाई ने दावा किया कि वारदात के समय उनका भाई घर में अकेला था। आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर हमलावर घर में घुसे और हत्या को अंजाम दिया। भाई ने यह भी आरोप लगाया कि घटना में शामिल सभी लोगों के संबंध तृणमूल कांग्रेस से हैं। परिवार का दावा है कि समीर घोष की हत्या की योजना काफी समय से बनाई जा रही थी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। -एजेंसी इनपुट के साथ

West Bengal BJP Worker Killing
जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया
Navbharat Live
navbharatlive.com