दिल्ली से आई महिला के साथ उज्जैन में मारपीट (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

उज्जैन: महाकाल मंदिर के पास धर्मशाला में दिल्ली की महिला से मारपीट का आरोप; बेटी के सामने बाल खींचे-फोन छीना

Mahakal Temple Dharamshala Incident: महाकाल मंदिर के पास धर्मशाला में जमकर बवाल। दिल्ली से आई महिला श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों में हुई मारपीट, 13 साल की बेटी से दुर्व्यवहार और फोन छीनने के आरोप।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

Delhi Woman Assaulted In Ujjain: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के पास स्थित धर्मशाला में महिला श्रद्धालु और निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि महाकाल हरसिद्धि माता मंदिर के बगल में स्थित धर्मशाला में कमरे को लेकर महिला श्रद्धालु और निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से बढ़कर झूमाझटकी तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है।

घटना के बाद महिला श्रद्धालु और धर्मशाला में तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों की ओर से महाकाल थाने में आवेदन दिए गए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को जांच में लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में सामने आए वीडियो फुटेज और दोनों पक्षों के बयानों को जांच का आधार बनाया जा रहा है। इसके साथ ही संबंधित लोगों का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

दिल्ली से आई महिला ने लगाए मारपीट और फोन छीनने के आरोप

दिल्ली से उज्जैन दर्शन के लिए आई महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि शहर पहुंचने के बाद जब वह धर्मशाला में कमरा देखने गईं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान उनका फोन छीन लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ उनकी 13 वर्षीय बेटी भी थी और उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। महिला ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने कहा- मेडिकल और वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई

मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुलिस द्वारा शिकायतों की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

महाकाल मंदिर क्षेत्र में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर के आसपास किसी श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट या झड़प का वीडियो वायरल होना सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और घटना में किसकी भूमिका रही। पुलिस ने मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

राजभर के बंटवारे वाले बयान पर सपा सांसद की दो टूक, बोले- यह सिर्फ दिवास्वप्न, युवाओं के दम पर संवरेगा UP

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा