सीएम मोहन यादव टारगेट कांग्रेस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

'पप्पू-चप्पू सब एक लाइन में...', CM मोहन यादव का कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा राजनीतिक हमला- देखें VIDEO

CM Mohan Yadav Target Congress: महिदपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा कि पप्पू-चप्पू सब एक लाइन में, लाड़ली बहना योजना का मजाक उड़ाने पर विपक्ष को घेरा।

सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Speech In Mahidpur: महिदपुर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमि-पूजन समारोह में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व, संगठन और उसकी नीतियों को लेकर तीखे तंज कसे। साथ ही हाल ही में चर्चा में रहे नामांकन विवाद का बिना नाम लिए उल्लेख करते हुए कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि कांग्रेस के नेता कान खोलकर सुन लें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं के हित में कभी कोई ठोस काम नहीं किया, जबकि प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में नियमित रूप से राशि पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि जब बहनों के खातों में पैसा जाता है तो कांग्रेस के लोग उसका भी मजाक उड़ाते हैं और महिलाओं का अपमान करने वाले बयान देते हैं।

कांग्रेस आज अपने कर्मों की सजा भुगत रही है- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस आज अपने कर्मों की सजा भुगत रही है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की मानसिकता और चरित्र को अच्छी तरह समझ चुकी है, इसलिए लगातार उससे दूरी बना रही है।

'वो पप्पू और पप्पू को चलाने वाले चप्पू एक लाइन में'

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर भी तंज कसते हुए कहा कि "वो पप्पू और पप्पू को चलाने वाले चप्पू, सब एक लाइन में हैं।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी साफ दिखाई दे रही है और पार्टी दिशा विहीन हो चुकी है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने हाल ही में सामने आए नामांकन विवाद का बिना नाम लिए जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक नौसिखिए व्यक्ति को संगठन की कमान सौंप दी है।

सीएम का कांग्रेस पर सबसे तीखा राजनीतिक हमला

सीएम मोहन यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि कोई गाड़ी को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे ठोकने लगे तो उसमें कोई क्या कर सकता है। यह कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उनके संबोधन को कांग्रेस पर अब तक के सबसे तीखे राजनीतिक हमलों में से एक माना जा रहा है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें