शिवपुरी में आंधी से दूसरी मौत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
शिवपुरी

MP News: शिवपुरी में तूफान बना काल, आंधी की वजह से हुई दूसरी मौत; बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Madhya Pradesh News: शिवपुरी में आंधी ने मचाई तबाही, दीवार और छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत, दर्जनभर घायल। आईएमडी ने जारी किया अलर्ट।

सजल रघुवंशी

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार को आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जिसमें एक ऑटो चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, जबकि बाउंड्री वॉल गिरने से घायल हुए एक बुजुर्ग ने ग्वालियर में उपचार के दौरान जान गंवा दी।

आंधी की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवती छत से नीचे गिर गई, जबकि एक अन्य महिला भी अपने घर से गिरकर घायल हो गई। फिलहाल करीब एक दर्जन घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, बता दें कि इस आंधी ने पूरे शहर में भारी तबाही मचाई।

हालत को गंभीर देख किया था ग्वालियर रेफर

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में तेज आंधी अब जानलेवा साबित हो रही है। आंधी के दौरान पोलो ग्राउंड की बाउंड्री वॉल अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आकर रन्नौद निवासी गिरजेश चंद्र आचार्य, बृजेंद्र उर्फ गोलू समेत तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। गिरजेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि रविवार रात करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

नवग्रह मंदिर के पास भी हुआ था हादसा

इसी आंधी के दौरान नवग्रह मंदिर के पास थीम रोड पर एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पुरानी शिवपुरी निवासी 50 वर्षीय ऑटो चालक रईस खान की जान चली गई। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर रईस ई-रिक्शा लेकर ग्वालियर बायपास गए थे। गोदाम पर सामान भरते समय वह सड़क किनारे टहलने लगे, तभी अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी के बीच एक वाहन अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गया। टक्कर के बाद रईस खुद को बचाने के लिए सड़क किनारे एक छज्जे के नीचे खड़े हो गए लेकिन तेज हवा के चलते छज्जा भी गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऑटो चालक की भी हुई मौत

रईस को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान शनिवार रात करीब 9 बजे रईस ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें हाल ही में पीएम आवास योजना के तहत राशि मिली थी और वे अपना घर बनाने की तैयारी में थे, लेकिन हादसे ने उनका यह सपना अधूरा छोड़ दिया। गौरतलब है कि इस आंधी के कारण पूरे जिले में व्यापक नुकसान हुआ है, जिसमें आम लोगों के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को भी लाखों रुपये की क्षति पहुंची है।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज