सिवनी में घर के पास दिखा बाघ फोटो सोर्स - नवभारत
सिवनी

सिवनी में घर के पास दिखा बाघ, CCTV में कैद हुई हलचल, रातभर वन विभाग ने की सर्चिंग

Seoni Tiger News : छिंदवाड़ा रोड के कातलबोडी गांव में खेत के मकान के पास नजर आया बाघ, पगमार्क भी मिले। वन विभाग GPS और कैमरों की मदद से लोकेशन ट्रेस करने में जुटा।

मनीष तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • सिवनी के कातलबोडी गांव में घर के पास दिखाई दिया बाघ।

  • शनिवार शाम 6:08 बजे की गतिविधि CCTV कैमरे में कैद।

  • मकान के पास नाले के नजदीक मिले बाघ के पगमार्क।

  • GPS और कैमरों की मदद से लोकेशन ट्रेस कर रहा वन विभाग।

Tiger Spotted Near House in Seoni : सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम कातलबोडी में घर के पास बाघ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। शनिवार शाम करीब 6 बजकर 8 मिनट पर बाघ की गतिविधियां एक मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुईं। ये मकान सड़क किनारे राजेश सनोडिया के खेत में बना है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ की तलाश शुरू कर दी।

CCTV फुटेज में कैद हुई बाघ की गतिविधि

कातलबोडी गांव में बाघ की मौजूदगी का पता CCTV फुटेज से चला। कैमरे में शनिवार शाम बाघ घर के नजदीक घूमता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में सर्चिंग और निगरानी शुरू कर दी।

नाले के पास मिले बाघ के पगमार्क

सामान्य वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सोनी के मुताबिक संबंधित मकान के पास ही एक नाला है। मौके पर बाघ के पगमार्क भी मिले हैं। CCTV फुटेज में भी बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हो रही है। वन विभाग की टीम GPS कैमरों और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।शनिवार रातभर वन विभाग का सर्चिंग अभियान जारी रहा। रविवार सुबह से भी टीम संभावित ठिकानों पर बाघ की तलाश में जुटी हुई है।

कई इलाकों में मिल चुके हैं बाघ के पगमार्क

वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले सिवनी शहर में सब्जी मंडी के सामने स्थित जोसफ विला के पास भी बाघ के पगमार्क मिले थे। इसके अलावा लखनवाड़ा, लामाज्योति, फुलारा और अब कातलबोडी क्षेत्र में भी बाघ की मौजूदगी सामने आई है। वन विभाग का अनुमान है कि इन सभी स्थानों पर दिखाई देने वाला बाघ एक ही हो सकता है। फिलहाल उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और तलाश अभियान जारी है।

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल