SBI कियोस्क संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
सीहोर

सीहोर में SBI कियोस्क संचालक पर 11 हजार की निकासी में धोखाधड़ी का आरोप, 2 हजार हड़पने का दावा

Sehore News : सीहोर के झागरिया SBI कियोस्क सेंटर में खाताधारक से 11 हजार रुपये की निकासी और 2 हजार रुपये हड़पने का आरोप है। PhonePe पर 1-1 रुपये के 15 ट्रांजैक्शन का मामला भी सामने आया।

विजेंद्र सिंह राणा, प्रीतेश जैन

Sehore SBI Kiosk Fraud : सीहोर जिले के बिलकिसगंज क्षेत्र के झागरिया स्थित SBI कियोस्क सेंटर से खाताधारक के साथ कथित वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कियोस्क संचालक राजाबाबू उर्फ राज परमार पर आरोप है कि उसने खाताधारक के खाते से 11 हजार रुपये की निकासी की, लेकिन उसे केवल 9 हजार रुपये दिए और 2 हजार रुपये अपने पास रख लिए। मामले में पीड़ित ने पुलिस और बैंक अधिकारियों से शिकायत की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित खाताधारक पैसे निकालने के लिए झागरिया स्थित SBI कियोस्क सेंटर पहुंचा था। आरोप है कि कियोस्क संचालक ने बायोमेट्रिक प्रक्रिया के जरिए उसके खाते से 11 हजार रुपये की निकासी की। इसके बाद संचालक ने पीड़ित को केवल 9 हजार रुपये दिए और बाकी 2 हजार रुपये कथित तौर पर अपने पास रख लिए। पीड़ित ने इसे अपने साथ हुई वित्तीय धोखाधड़ी बताया है।

PhonePe पर 1-1 रुपये के 15 ट्रांजैक्शन

मामले में एक और लेनदेन सामने आने का दावा किया गया है। आरोप है कि मुख्य निकासी के बाद कियोस्क संचालक ने पीड़ित के PhonePe अकाउंट पर 1-1 रुपये के 15 अलग-अलग ट्रांजैक्शन किए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इन छोटे-छोटे डिजिटल लेनदेन के जरिए लेनदेन की हिस्ट्री को उलझाने या मुख्य निकासी से जुड़े साक्ष्यों को प्रभावित करने की कोशिश की गई।

पुलिस और बैंक अधिकारियों से की शिकायत

पीड़ित ने कथित धोखाधड़ी को लेकर सीहोर पुलिस के साथ SBI के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कियोस्क संचालक पर खाताधारक के पैसे हड़पने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, पीड़ित पक्ष का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कियोस्क संचालक के खिलाफ कोई ठोस प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने लाइसेंस रद्द करने की मांग की

मामले की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कियोस्क सेंटर बैंकिंग सेवाओं का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, ऐसे में खाताधारकों के साथ कथित धोखाधड़ी से लोगों का बैंकिंग व्यवस्था पर भरोसा प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने जांच कर दोषी पाए जाने पर कियोस्क संचालक का लाइसेंस रद्द करने, पीड़ित को 2 हजार रुपये वापस दिलाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में SBI बैंक और पुलिस की ओर से आधिकारिक कार्रवाई या जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस