सिंगरौली में 'मिस प्रिटी इंडिया' की संदिग्ध मौत, आखिरी पोस्ट में लिखा- अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया

Singrauli Nidhi Tiwari Death: सिंगरौली में मिस प्रिटी इंडिया निधि तिवारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। घटना के समय वह पंजाब निवासी युवक से फोन पर बातचीत कर रही थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Miss Pretty India 2024 winner Nidhi Tiwari from Singrauli who died
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौतफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Singrauli Miss Pretty India Death : सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया’ 2024 का खिताब जीत चुकीं निधि तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। भूसा मोड़ निवासी लता तिवारी की बड़ी बेटी निधि की अपने घर में मौत हो गई। घटना के समय वह पंजाब निवासी सोनू सिंह नामक युवक से फोन पर बातचीत कर रही थीं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7:30 बजे निधि अपने कमरे में थीं और सोनू सिंह से फोन पर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर वह कथित तौर पर नाराज हो गईं। इसके बाद उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि फोन पर मौजूद युवक ने तत्काल निधि के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे

सूचना मिलते ही निधि की मां और बहन कमरे में पहुंचीं। परिजनों ने उन्हें तत्काल नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

2024 में जीता था मिस प्रिटी इंडिया का खिताब

निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में उनकी पहचान थी। वह विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट के खिताब भी जीते थे। वर्ष 2024 में निधि ने ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया था। अचानक हुई मौत की खबर से परिचितों और उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भी शोक की लहर है।

आखिरी पोस्ट में लिखा- खुद में खुद को तलाश करो

सुसाइड से पहले निधि ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'इस अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया।' उन्होंने अधूरेपन, खुद से प्यार करने और किसी दूसरे व्यक्ति में खुद को तलाशने के बजाय अपने भीतर खुद को तलाशने की बात लिखी थी। उनकी मौत के बाद यह पोस्ट चर्चा में है और लोग इसे उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट के तौर पर देख रहे हैं।

Miss Pretty India 2024 winner Nidhi Tiwari from Singrauli who died
लापरवाही ने ली जान: शिकायतों के बावजूद नहीं किया सुधार, करंट लगने से BJP युवा मोर्चा नेता की मौत, पत्नी झुलसी

पुलिस जांच में जुटी, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

मामले की सूचना मिलने के बाद सिंगरौली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी और फोन पर बातचीत के दौरान क्या हुआ, इन सभी बिंदुओं को जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com