मुरैना में करोड़ों के SBI बैंक लोन फ्रॉड में सीबीआई की दबिश; वनखंडी रोड पर छापेमारी से मचा हड़कंप

CBI Raid In Morena: मुरैना में करोड़ों के एसबीआई लोन फ्रॉड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी एसपी की अगुवाई में टीम ने वनखंडी रोड पर मानवेंद्र सिकरवार के घर मारी रेड।
CBI conducts raid in SBI loan fraud case in Morena
सीबीआई ने मुरैना में मारा छापा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

SBI Loan Fraud Case Morena: मुरैना में स्टेट बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लेने के बाद उसे जमा नहीं कराने से जुड़े मामले की जांच अब सीबीआई तक पहुंच गई है। शुक्रवार को सीबीआई के डिप्टी एसपी और इंस्पेक्टरों की टीम ने मुरैना में दबिश दी। टीम के साथ स्टेट बैंक और जीवन बीमा निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। हालांकि, जिस व्यक्ति की तलाश में टीम वनखंडी रोड पहुंची, वह घर पर नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली थाने पहुंची। यहां टीम ने अपनी आमद दर्ज कराई और स्थानीय पुलिस बल साथ लिया। इसके बाद सीबीआई अधिकारी वनखंडी रोड पहुंचे और मानवेंद्र सिकरवार के घर पर दबिश दी।

घर पर नहीं मिला मानवेंद्र सिकरवार

घर पर मानवेंद्र सिकरवार नहीं मिला। वहां उसकी मां, भाई और बहन मौजूद थे। सीबीआई के इंस्पेक्टरों ने परिवार के सदस्यों से मानवेंद्र के संबंध में जानकारी ली। टीम ने घर की जांच के दौरान कुछ दस्तावेज और बैंक पासबुक भी अपने कब्जे में ली हैं। इसके बाद सीबीआई टीम ने मानवेंद्र सिकरवार से मोबाइल फोन पर संपर्क किया और उसे वनखंडी रोड पर मिलने के लिए बुलाया, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा।

सीबीआई टीम को नहीं मिली रमाकांत शर्मा के बारे में कोई ठोस जानकारी

सीबीआई टीम ने वनखंडी रोड पर ही बनवारी लाल शर्मा के बेटे रमाकांत शर्मा की भी तलाश की। हालांकि, टीम को रमाकांत शर्मा के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद अधिकारियों ने सीबीआई में पदस्थ रहे सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अतर सिंह कुशवाह से भी रमाकांत की लोकेशन के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

CBI conducts raid in SBI loan fraud case in Morena
बारिश में तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार; मुरैना के पंचमपुरा में आज तक नहीं बना मुक्तिधाम

आगे की कार्रवाई में जुटी सीबीआई टीम

सूत्रों के मुताबिक मुरैना जिला पहुंचने के बाद सीबीआई टीम को मामले से जुड़े कुछ नए सुराग मिले हैं। इन सुरागों के आधार पर टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई के इंस्पेक्टर अगले दो दिनों तक मुरैना में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com