सीहोर में महाराणा प्रताप प्रतिमा का अनावरण (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सीहोर

सीहोर में महा-उत्सव; पावर हाउस चौराहे पर हुआ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण

Maharana Pratap Jayanti Sehore: सीहोर के पावर हाउस चौराहे पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण, मुख्य अतिथि कार्तिकेय सिंह चौहान, विधायक सुदेश राय व नपा अध्यक्ष रहे मौजूद।

सजल रघुवंशी

Sehore Power House Maharana Pratap Statue: वीर शिरोमणि और देश के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर सीहोर नगर में एक ऐतिहासिक और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस विशेष अवसर पर सीहोर नगर पालिका द्वारा नगर के मुख्य चौराहे 'पावर हाउस' पर महाराणा प्रताप की एक भव्य और आकर्षक प्रतिमा का अनावरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय यूथ आइकॉन कार्तिकेय सिंह चौहान उपस्थित रहे। उनके साथ स्थानीय विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर भी विशेष रूप से मंच पर मौजूद रहे।

पारंपरिक तरीके से हुआ अनावरण समारोह का शुभारंभ

​अनावरण समारोह का शुभारंभ पूर्णत पारंपरिक और आध्यात्मिक माहौल में हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और महाराणा प्रताप के गगनभेदी जयकारों के बीच अतिथियों ने प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उपस्थित सभी अतिथियों और नागरिकों ने वीर योद्धा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रति उनके त्याग को नमन किया।

कार्तिकेय सिंह चौहान ने क्या कहा?

​इस अवसर पर युवाओं के प्रेरणास्रोत कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमारे लिए शौर्य, स्वाभिमान और देशभक्ति की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी झुकना स्वीकार नहीं किया। आज स्थापित हुई यह भव्य प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

विधायक सुदेश राय के गरिमामय प्रयास की सराहना की

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान ने स्थानीय विधायक सुदेश राय ने नगर पालिका परिषद के इस गरिमामय प्रयास की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के पदचिह्नों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने सभी शहरवासियों को महाराणा प्रताप जयंती की बधाई दी। उन्होंने सीहोर के सौंदर्यकरण और विकास के साथ-साथ राष्ट्र के महापुरुषों के सम्मान को हमेशा अक्षुण्ण रखने का अपना संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता

​इस भव्य अनावरण समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ नेता, विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में सीहोर के स्थानीय नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम क्षेत्र देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया और पूरा सीहोर नगर जो दृढ़ राखे धर्म को, ताहि राखे करतार तथा जय राजपूताना के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के समापन पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा समारोह में आए सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच