- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Guna »
- Guna Mp Census Order Girlfriend Name Mistake Official Document Viral News
शहर की जनगणना करेगी ‘गर्लफ्रेंड’, गुना में नगरपालिका का अजीबोगरीब फरमान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेटर
Madhya Pradesh के गुना नगर पालिका के जनगणना ड्यूटी आदेश में “प्रेमिका पंत” का नाम गलती से “Girlfriend” लिखे जाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा में आ गया।
- Written By: अक्षय साहू

गुना नगरपालिका में गर्लफ्रेंड पंत की लगी ड्यूटी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Girlfriend Perform Census Duty in Guna: सरकारी दफ्तरों में ‘बाबूगीरी’ और टाइपिंग मिस्टेक के किस्से अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के गुना नगर पालिका से आया एक ताजा आदेश इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जनगणना की तैयारियों के बीच जारी इस सूची ने लोगों को गंभीर काम से ज्यादा हंसी-मजाक का मौका दे दिया है।
दरअसल, नगर पालिका की ओर से जनगणना 2026 के दूसरे चरण के लिए 36 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके तहत गांधी वोकेशनल कॉलेज में 17 से 19 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इसी के लिए एक आधिकारिक सूची जारी की गई, जिसमें कर्मचारियों के नाम और उनकी ड्यूटी का विवरण शामिल था।
गर्लफ्रेंड को मिली जनगणना की ड्यूटी
लेकिन इस सूची की सबसे ज्यादा चर्चा सीरियल नंबर 5 पर दर्ज एक नाम को लेकर शुरू हो गई। वहां कर्मचारी के नाम के रूप में “गर्लफ्रेंड पंत” लिखा हुआ दिखाई दिया। इतना ही नहीं, उनकी यूजर आईडी में भी ‘Girlfriend’ शब्द शामिल था। सरकारी दस्तावेज में इस तरह का नाम देखकर लोग हैरान रह गए और यह सूची तेजी से वायरल हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
MP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
सिंगरौली पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 2 साल की मासूम को अगवा कर भागा था बदमाश; 150 पुलिसकर्मियों ने 36 घंटे में दबोचा
ट्विशा शर्मा केस: जानिए आखिर क्यों भोपाल AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल; दोबारा PM पर अड़ा परिवार
जैसे ही मामला सोशल मीडिया तक पहुंचा, जांच शुरू हुई तो एक दिलचस्प सच सामने आया। बताया गया कि संबंधित कर्मचारी का असली नाम प्रेमिका पंत है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने “प्रेमिका” शब्द का अंग्रेजी अनुवाद गलत तरीके से “Girlfriend” कर दिया, जिसके चलते यह अजीबोगरीब एंट्री सूची में शामिल हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सरकारी आदेश
इस गलती के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या सरकारी आदेशों को जारी करने से पहले ठीक से जांच या प्रूफरीडिंग नहीं की जाती। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसे एक साधारण टाइपिंग एरर या लिपिकीय गलती बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- MP News: वंदे मातरम अपमान मामले में कांग्रेस पार्षदों पर FIR दर्ज, मंत्री सारंग बोले- ये शहीदों का अपमान है
फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे मजेदार लापरवाही बता रहा है तो कोई सिस्टम की गंभीर चूक मान रहा है। लेकिन इतना तय है कि गुना नगर पालिका के इस आदेश ने जनगणना की तैयारियों से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Guna mp census order girlfriend name mistake official document viral news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM












