उज्जैन महाकाल मंदिर में हड़कंप; तिलक और रुद्राक्ष पहनकर भस्म आरती की कतार में बैठा था सरफराज शेख; फिर जो हुआ..

Mahakal Mandir News: उज्जैन महाकाल मंदिर की भस्म आरती कतार में पहचान छिपाकर बैठा संदिग्ध सरफराज शेख गिरफ्तार, तिलक-रुद्राक्ष पहने था, महाकाल थाना पुलिस कर रही जांच।
Sarfaraz Sheikh Ujjain Mahakal Bhasma Aarti Sitting In Queue
संदिग्ध युवक महाकाल मंदिर परिसर से पकड़ा गया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sarfaraz Sheikh Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में चलित भस्म आरती के लिए बनाई गई प्रवेश कतार में एक संदिग्ध युवक मिलने से हड़कंप की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार भस्म आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई थी।

इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। संदेह होने पर लोगों ने उससे पूछताछ शुरू की, जिसके बाद मामला बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस को सौंपा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक माथे पर तिलक लगाए और गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए कतार में बैठा था। इसी दौरान कुछ लोगों को उस पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान सरफराज शेख निवासी पुणे के रूप में सामने आई। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक को अपने कब्जे में लेकर महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए चर्चा का माहौल बन गया।

महिला मित्र के साथ उज्जैन आने की बात आई सामने

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन घूमने और दर्शन करने आया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि उसकी महिला मित्र महाकाल मंदिर में दर्शन करना चाहती थी, इसलिए वह उसके साथ भस्म आरती की कतार तक पहुंचा था। पुलिस का कहना है कि युवक अपनी मित्र के साथ मौजूद था और उसी कारण कतार में बैठा हुआ था। फिलहाल पुलिस युवक और उसकी महिला मित्र से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

मंदिर में प्रवेश से पहले ही रोका गया, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवक महाकाल मंदिर के गर्भगृह या मुख्य दर्शन क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाया था। उसे प्रवेश प्रक्रिया के दौरान ही पकड़ लिया गया था। महाकाल थाना पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com