सीहोर में रेत माफियाओं का आतंक  (सोर्स- नवभारत लाइव)
सीहोर

सीहोर के भेरुंदा में रेत माफियाओं का आतंक, शास्त्री कॉलोनी में घुसकर युवकों से मारपीट; गरमाई सियासत

Sand Mafia Attack In Bherunda Sehore: सीहोर के भेरुंदा में रेत माफियाओं की दबंगई, कॉलोनी में घुसकर युवकों से की मारपीट। कांग्रेस ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस।

विजेंद्र सिंह राणा, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • भेरुंदा में रेत माफियाओं पर कॉलोनी में घुसकर मारपीट करने का आरोप।

  • तेज रफ्तार से गाड़ियां चलाने को लेकर हुआ विवाद

  • बोलेरो में सवार होकर पहुंचे थे हमलावर।

Sand Mafia Members Assault Youths: सीहोर के भेरुंदा में रेत माफियाओं का खौफ लगातार बढ़ता ही जा रही है। दरअसल, माफियाओं ने कॉलोनी में घुसकर युवकों के साथ मारपीट की। पीड़ित युवकों ने घटना की आपबीती सुनाते हुए कहा कि क्षेत्र में कुछ लोग अपनी गाड़ियों को बेहद तेज गति और लापरवाही से रिहायशी सड़कों पर दौड़ाते हैं, जिससे हमेशा हादसे का डर बना रहता है। इसी बात को लेकर पीड़ित युवक उन्हें समझाने जाने वाले थे, हालांकि वे किसी कारणवश नहीं जा सके।

आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने खुद फोन करके युवकों को बात करने के लिए बुलाया। जैसे ही युवक मौके पर पहुंचे, बोलेरो गाड़ी में भरकर आए हमलावरों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मारपीट करने वाले आरोपी 'यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स' रेत कंपनी से जुड़े हुए हैं।

कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन को घेरा

इस घटना के सामने आते ही क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को लेकर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि भेरुंदा में रेत माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

'सरकार के संरक्षण के चलते रेत माफिया कर रहे गुंडागर्दी'

गोपाल शर्मा ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के संरक्षण और खुली छूट के चलते माफिया अब शहर की कॉलोनियों में घुसकर आम युवाओं के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है और दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। सीहोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विवाद के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां

राहुल गांधी ने सुनाई अपनी सीक्रेट लव स्टोरी, पहली बार गर्लफ्रेंड का किया जिक्र

क्या है 'बारोंग तागालोग', जिसे पहनकर राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज में पहुंचे पीएम मोदी?