RAPIDO ने किया राइडर्स से बोनस का वादा, टारगेट पूरा करने के बाद भी नहीं मिला पैसा! भोपाल में जमकर विरोध

Rapido Bonus Payment Controversy: रैपिडो पर राइडर्स ने लगाए टारगेट पूरा करने के बाद भी बोनस न देने के आरोप, एमपी नगर में जमकर किया विरोध। 210 राइड पूरी करने पर मिलने वाले थे 11 हजार रुपये।
Rapido Riders Protest Bhopal MP On Diwali Bonus Controversy
रैपिडो राइडर्स का प्रदर्शन(सोर्स- नवभारत लाइव, सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • राजधानी भोपाल में रैपिडो राइडर्स का प्रदर्शन।

  • टारगेट पूरा करने के बावजूद भी कंपनी ने नहीं दिया बोनस।

  • रैपिडो ने लगाया फर्जी राइड करने का आरोप, कंपनी के भोपाल कार्यालय में लटका मिला ताला।

Rapido Riders Protest Bhopal MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रैपिडो राइडर्स (कैप्टनों) ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, दिवाली के त्योहार से पहले सभी राइटर्स को टारगेट पूरा करने पर बोनस की बात कही गई थी लेकिन टारगेट को पूरा करने के बावजूद किसी को भी बोनस नहीं मिला।

इस वजह से नाराज राइडर्स ने भोपाल के एमपी नगर चौराहे पर इकट्ठा होकर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी राइडर्स थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर कंपनी के खिलाफ शिकायत आवेदन सौंपा। राइडर्स का आरोप है कि कंपनी ने उनसे निर्धारित संख्या में राइड पूरी कराई लेकिन अब बोनस देने से इनकार कर रही है। इतना ही नहीं, बोनस की मांग करने वाले एक राइडर की आईडी तो 99 साल के लिए सस्पेंड कर दी गई।

210 राइड पूरी करने पर मिलने वाला थे 11 हजार रुपये

जब नवभारत लाइव की टीम ने रैपिडो राइडर्स से बात की तब उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से दीपावली से पहले 1 नवंबर से 7 नवंबर तक विशेष टारगेट दिया गया था। जिसके तहत राइडर्स को सात दिनों में 210 राइड पूरी करनी थीं। इस टारगेट को पूरा करने वाले राइडर्स को कंपनी की ओर से 11 हजार रुपये का अतिरिक्त बोनस देने का वादा किया गया था।

'कंपनी की शर्तों के हिसाब से किया टारगेट लेकिन नहीं मिला बोनस'

राजधानी भोपाल में प्रदर्शन कर रहे राइडर्स ने साफ बताया कि उन्होंने कंपनी की शर्तें मानते हुए जी-जान लगाकर अपनी राईडों का टारगेट पूरा किया। साथ ही कई प्रदर्शनकारियों ने तो त्योहार के वक्त घर जाने की बजाय ज्यादा काम किया और निर्धारित टारगेट को पूरा किया लेकिन इसके बावजूद उन्हें बोनस की राशि नहीं दी गई।

Rapido Riders Protest Bhopal MP On Diwali Bonus Controversy
सागर में अब आदतन शराब पीने वालों को नहीं मिलेगी शराब? आबकारी विभाग तैयार कर रहा लिस्ट

बोनस मांगने पर कंपनी ने लगाया फर्जी राइड का आरोप

विरोध प्रदर्शन कर रहे राइडर्स ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने बोनस की राशि के लिए कंपनी के कस्टमर केयर से कॉन्टेक्ट किया। तब उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कंपनी की ओर से कहा गया कि उन्होंने फर्जी राइड की हैं और बोनस की शर्तों का उल्लंघन किया है।

रैपिडो के भोपाल ऑफिस में लटका मिला ताला

इस संबंध में जब राजधानी भोपाल स्थित रैपीडो ऑफिस में पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला और दिल्ली में रैपीडो प्रो से फोन पर संपर्क भी किया गया तब उन्होंने हमारे किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

Rapido Riders Protest Bhopal MP On Diwali Bonus Controversy
विदिशा में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के मकान-दुकान पर चला बुलडोजर, चक्काजाम कर सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग