सीहोर ट्रिपल मर्डर सुलझा (सोर्स- सोशल मीडिया)
सीहोर

सीहोर ट्रिपल मर्डर केस सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार, कर्ज से बचने के लिए दिया गया इस खौफनाक वारदात को अंजाम

Sehore Triple Murder Case Solved: सीहोर पुलिस ने बुधनी में हुए ट्रिपल मर्डर किया खुलासा, आरोपियों ने कर्ज से बचने के लिए वारदात को दिया अंजाम। सबूत मिटाने की भी कोशिश आई सामने।

विजेंद्र सिंह राणा, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • सीहोर ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा।

  • आरोपियों ने कर्ज से बचने के लिए एक ही परिवार के तीन लोगों को उतारा मौत के घाट।

  • आरोपी जगदीश भिलाला और अनिल भिलाला पुलिस हिरासत में।

Sehore Triple Murder Case Two Accused Arrested: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी में हुए ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया है। दरअसल, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। सीहोर पुलिस की जांच में पता चला कि यह मर्डर दो लाख रुपये की उधारी को लेकर हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो आरोपियों ने इस खौफनाक हत्या कांड को अंजाम दिया। आरोपी पहले तो राकेश मीणा के घर में घुसे और एक एक कर राकेश, उसकी पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने वह कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है जिससे परिवार के तीनों सदस्यों की हत्या की गई।

बुधनी के कोरी मोहल्ले की है घटना

यह पूरी घटना बुधनी के कोरी मोहल्ले की है। सीहोर जिले की पुलिस को जांच में हत्या का कारण पैसों के लेनदेन का सामने आया, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्य आरोपी जगदीश भिलाला ने राकेश मीणा से दो लाख रुपये का उधार लिया था और इसी रकम को ब्याज सहित राकेश को लौटाना था।

कर्ज के साथ फसल में भी देना पड़ता था हिस्सा

कर्ज की शर्तों के तहत जब तक पूरी रकम नहीं चुकाई जाती, तब जगदीश को अपनी फसल में से भी राकेश को हिस्सा देने की बात हुई थी। इसी वजह से मुख्य आरोपी जगदीश ने अपने साथी अनिल के साथ मिलकर इस ट्रिपल मर्डर का प्लान बनाया। साथ ही उसने अनिल को इस वारदात में शामिल होने के लिए पैसों का लालच दिया।

बातचीत के बहाने राकेश से खुलवाया दरवाजा

दरअसल, दोनों आरोपी 16 नवंबर को देर रात करीब 12 बजे राकेश मीणा के घर पर पहुंचे। उन्होंने पहले तो राकेश से बातचीत करने की बात कही और दरवाजा खुलवा लिया, जैसे ही आरोपी घर के अंदर हुए वैसे ही उन्होंने एक के बाद एक वार कर राकेश समेत उसकी पत्नी और बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया।

सबूत मिटाने की कोशिश

आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए सबूतों को नष्ट करने की कोशिश भी की। दोनों आरोपियों ने राकेश मीणा के फोन को टॉयलेट में फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने फॉरेंसिक जांच और डॉग स्क्वाड की मदद से इस खौफनाक केस को सुलझा लिया।

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान

वीजा-फ्री एंट्री खत्म, फीस भी नहीं होगी वापस; मलेशिया जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?