सीहोर के बुधनी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर के अंदर मिले पति-पत्नी और बेटे के शव, हत्या की वजह साफ नहीं

Three family members found dead in Sehore : बुधनी के वार्ड नंबर 12 में पति-पत्नी और बेटे की हत्या से सनसनी। बुधवार सुबह घर के अंदर तीनों के शव मिले। पुलिस जांच में जुटी है।
budhin triple murder case
हत्या की वारदात के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिसफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • बुधनी के वार्ड नंबर 12 में ट्रिपल मर्डर से सनसनी।

  • एक ही परिवार के पति-पत्नी और बेटे की हत्या।

  • बुधवार सुबह घर के अंदर मिले तीनों के शव।

  • SDOP रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर मौके पर पहुंचे।

Sehore Budhni Triple Murder Case : सीहोर जिले के बुधनी शहर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के वार्ड नंबर 12 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल हैं। तीनों के शव घर के अंदर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

मंगलवार रात वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस वारदात को मंगलवार रात अंजाम दिया गया। बुधवार सुबह जब परिवार के घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो आसपास रहने वाले लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद घर के अंदर तीन लोगों के शव मिलने की जानकारी सामने आई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

घर के अंदर मिले तीनों के शव

मृतकों के शव उनके ही घर के भीतर बरामद किए गए। पति-पत्नी और उनके बेटे की एक साथ हत्या किए जाने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात के पीछे क्या वजह रही और हत्या किसने की? पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे

सीहोर में हत्या की सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और वहां से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच की जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।

budhin triple murder case
सिवनी में पुलिस पर गंभीर आरोप, कपल को गांजे के केस में फंसाने की दी धमकी, होटल संचालक ने किए रिश्वत के भी दावे

हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल सीहोर पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या क्यों और किन परिस्थितियों में की गई? शुरुआती जानकारी में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही वारदात की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।