आष्टा की नई कृषि उपज मंडी बनी परेशानी का सबब  (सोर्स- नवभारत लाइव)
सीहोर

EXCLUSIVE: सीहोर के आष्टा की नई कृषि उपज मंडी बनी किसानों की परेशानी का सबब, समय पर नीलामी नहीं

Ground Report Ashta Mandi: आष्टा की नई-नवेली कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं से किसानों को हो रही परेशानी, 4 किमी दूर निजी गोदामों पर दाम घटाने के दबाव और सुविधाओं के टोटे पर आंदोलन की चेतावनी।

विजेंद्र सिंह राणा, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • आष्टा की नई कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं से किसान परेशान।

  • किसानों का आरोप- व्यापारी तय समय पर नीलामी के लिए नहीं पहुंचते।

  • मंडी में व्यापारियों की स्थायी दुकानें और गोदाम नहीं।

  • नीलामी के बाद किसानों को फसल लेकर 3-4 किलोमीटर दूर निजी गोदामों तक जाना पड़ता है।

Ashta Mandi Facilities Problems: आष्टा नई कृषि उपज मंडी में इन दिनों अव्यवस्थाओं का बोलबाला है, जिसके चलते अपनी मेहनत की फसल लेकर पहुंचने वाले अन्नदाता बुरी तरह परेशान हैं।

मंडी में किसानों की उपज की समय पर नीलामी न होने से लेकर बुनियादी सुविधाओं का भारी आभाव है, वहीं स्थानीय प्रशासन और मंडी प्रबंधन की उदासीनता से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।

तय समय पर व्यापारी निलामी के लिए नहीं पहुंचते- किसानों का आरोप

​सीहोर जिले की आष्टा की नई कृषि उपज मंडी पहुंचे किसानों का आरोप है कि यहां तय समय पर व्यापारी नीलामी के लिए नहीं पहुंचते हैं और न ही मंडी परिसर में व्यापारियों की स्थायी दुकानें व गोदाम उपलब्ध हैं। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि मंडी में नीलामी होने के बाद किसानों को अपनी फसल लेकर मंडी से 3 से 4 किलोमीटर दूर व्यापारियों के निजी गोदामों तक जाना पड़ता है।

कमियां निकालकर दामों को कम करने का दवाब बनाते हैं व्यापारी

इन गोदामों पर पहुंचने के बाद व्यापारी नीलाम हुई फसलों में मनगढ़ंत कमियां निकालकर उनके दाम कम करने का दबाव बनाते हैं। कई बार मजबूरन किसानों को अपनी फसल बिना बेचे ही वापस मंडी लाना पड़ता है और पुनः उसकी नीलामी करवानी पड़ती है, जिससे किसानों का समय और धन दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

किसानों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय और पेयजल जैसी सुविधाओं का भी टोटा

​इसके अलावा, नई कृषि उपज मंडी परिसर में किसानों के बैठने के लिए उचित प्रतीक्षालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी भारी टोटा है। धूप और गर्मी में किसानों को खुले आसमान के नीचे या पेड़ों के सहारे बैठने को मजबूर होना पड़ता है। किसानों का आरोप है कि व्यापारी अपनी मनमानी पर उतारू हैं, लेकिन मंडी सचिव और स्थानीय प्रशासन इस गंभीर समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

​किसानों की मुख्य मांगें:

  • ​मंडी प्रांगण के भीतर ही व्यापारियों की दुकानें और गोदाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसानों को शहर से बाहर 3-4 किलोमीटर दूर न भटकना पड़े।

  • ​मंडी में समय पर नीलामी प्रक्रिया पूरी की जाए।

  • ​किसानों के लिए प्रतीक्षालय, शुद्ध पेयजल और विश्राम की उत्तम व्यवस्था तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाए।

​अन्नदाताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इन समस्याओं का ठोस समाधान नहीं किया, तो किसानों को मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 10 की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया