सागर में nsui का प्रदर्शन फोटो सोर्स- नवभारत
सागर

सागर: NSUI के विरोध के बाद डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय ने खोला परीक्षा पंजीकरण पोर्टल, छात्रों को मिली राहत

Sagar University Exam Registration: सागर के डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी में परीक्षा पंजीकरण के विलंब शुल्क को लेकर NSUI ने प्रदर्शन किया था। विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने फैसला वापस ले लिया है।

सरजू पटेल, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • सागर के डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में परीक्षा पंजीकरण के विलंब शुल्क का विरोध।

  • यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने प्रतिदिन 250 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क लेने का किया था फैसला।

  • फैसले के विरोध में NSUI ने किया था प्रदर्शन।

  • विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने वापस लिया फैसला।

Sagar Dr Harisingh Gour University Exam Registration : सागर के डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में परीक्षा पंजीकरण के विलंब शुल्क को लेकर छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया। एनएसयूआई के प्रदर्शन और धरने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा पंजीकरण से वंचित विद्यार्थियों के लिए पोर्टल दोबारा खोलने का आश्वासन दिया है।

अब छात्र 19, 20 और 21 नवंबर को 750 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा पंजीकरण कर सकेंगे।

हर दिन 250 रुपए विलंब शुल्क लेने वाला था प्रशासन

परीक्षा पंजीकरण की निर्धारित फीस 700 रुपये रखी गई थी, जबकि अंतिम तिथि के बाद 750 रुपये विलंब शुल्क लिया जा रहा था। लेकिन इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतिदिन 250 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क वसूलने का निर्णय लिया गया था। एनएसयूआई ने इस व्यवस्था को छात्र विरोधी बताते हुए इसका विरोध किया और अतिरिक्त शुल्क वापस लेने की मांग की।

प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठे छात्र

एनएसयूआई संगठन ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। धरने का नेतृत्व विश्वविद्यालय एनएसयूआई अध्यक्ष प्रसून पटेल ने किया। संगठन ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त विलंब शुल्क के कारण अनेक विद्यार्थी आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं और परीक्षा पंजीकरण से वंचित रह सकते हैं। प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया और 19, 20 तथा 21 नवंबर को परीक्षा पंजीकरण पोर्टल पुनः खोलने का निर्णय लिया।

अतिरिक्त शुल्क के मामले में एफिडेविट देना होगा

विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के अनुसार विद्यार्थी निर्धारित तीन दिनों में 750 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा पंजीकरण कर सकेंगे। वहीं अतिरिक्त विलंब शुल्क से संबंधित मामलों में विद्यार्थियों को एफिडेविट प्रस्तुत करना होगा। अतिरिक्त राशि के निस्तारण को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन भविष्य में निर्णय लेगा।

स्टूडेंट्स के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहेगा NSUI

एनएसयूआई अध्यक्ष प्रसून पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का दायित्व विद्यार्थियों को राहत देना है, न कि उन पर मनमाने आर्थिक दंड थोपना। संगठन विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। एनएसयूआई संगठन ने प्रशासन के आश्वासन को छात्रहित में उठाया गया कदम बताते हुए विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों में परीक्षा पंजीकरण पूरा करने की अपील की है।

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

लगा मानो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता हों... खरगे ने UPA दौर के आंकड़ों पर सरकार को घेरा, बोले- 12 साल बाद जागे

न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर कटा बवाल, इमरान मसूद ने कहा- नाम सिराज है इसलिए नहीं चुना गया

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं