टाइगर श्रॉफ हमला मामला: इंदौर से गिरफ्तार प्रांजल की सोशल मीडिया स्टोरी चर्चा में; NSUI से जुड़ा हुआ है आरोपी

Tiger Shroff Attack Conspiracy: टाइगर श्रॉफ पर हमले के केस में गिरफ्तार प्रांजल ठाकुरान की सोशल मीडिया पोस्ट अब चर्चा में है, गिरफ्तारी से 15 घंटे पहले प्रांजल ने स्टोरी शेयर की थी।
Instagram posts of Pranjal Thakuran, arrested in the Tiger Shroff attack case.
सोशल मीडिया पर इस तरह के फोटो डालता था प्रांजल (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • टाइगर श्रॉफ हमले के आरोपी प्रांजल ठाकुरान ने गिरफ्तारी से 15 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की।

  • आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर पिस्टल, बंदूक और कारतूस के साथ कई वीडियो मिले।

  • प्रांजल के अकाउंट पर मारपीट, शराब पार्टी और जेल के बाहर के वीडियो भी सामने आए।

Pranjal Social Media Story Sparks Discussion: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में गिरफ्तार प्रांजल ठाकुरान की सोशल मीडिया गतिविधियां अब चर्चा में हैं। गिरफ्तारी से करीब 15 घंटे पहले प्रांजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बदमाशी से जुड़ी एक स्टोरी पोस्ट की थी।

इस स्टोरी में वह रेड टी-शर्ट पहने फोन पर बात करते हुए नजर आ रहा था। वीडियो के बैकग्राउंड में बदमाशी से जुड़ा गाना बज रहा था।

पिस्टल और कारतूस के साथ वीडियो भी किए शेयर

प्रांजल ठाकुरान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियारों से जुड़े कई वीडियो और क्लिप भी सामने आए हैं। इनमें पिस्टल और बंदूक के साथ वीडियो, गले में कारतूस की माला पहने हुए क्लिप और मारपीट से जुड़े वीडियो शामिल हैं। इसके अलावा दोस्तों के साथ शराब पार्टी और जेल के बाहर के वीडियो भी उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर मिले हैं।

एनएसयुआई से जुड़ा हुआ है प्रांजल

प्रांजल के सोशल मीडिया अकाउंट से पता चलता है की प्रांजल एनएसयुआई से जुड़ा हुआ था, प्रांजल के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका जिक्र भी है, इसके अलावा कॉलेज के अध्यक्ष की बात भी सोशल मीडिया पर लिखी गयी है

Instagram posts of Pranjal Thakuran, arrested in the Tiger Shroff attack case.
इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरने से उत्तराखंड की युवती की दर्दनाक मौत; पुलिस हिरासत में बॉयफ्रेंड

हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है प्रांजल

प्रांजल ठाकुरान हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले पांच दिनों से इंदौर में रुका हुआ था। इस दौरान वह रोजाना मालवा मिल चौराहे पर स्थित अंकुर स्टेप डाउन सेंटर में अपने भाई से मिलने जा रहा था।

शनिवार को सेंटर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले की जांच के दौरान प्रांजल ठाकुरान का नाम सामने आया था। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने उसे इंदौर शहर के मालवा मिल चौराहे स्थित अंकुर स्टेप डाउन सेंटर से गिरफ्तार कर लिया। अब उसकी सोशल मीडिया गतिविधियां भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुलिस मामले में उसकी भूमिका और अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com