सागर में शराब पीने से मौत का सिलसिला जारी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर में शराब पीने से मौत का सिलसिला जारी! दो लोगों की मौत, खून की उल्टियां भी हुईं

Liquor Poisoning Case Sagar: सागर जिले के बंडा में शराब पीने के बाद दो लोगों की हुई संदिग्ध मौत। पुलिस और आबकारी विभाग ने खाली क्वार्टर को किया जब्त और शुरू की जांच।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • सागर संभाग के बंडा क्षेत्र में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत।

  • दोनों मृतक सागर के ही सेमरा रामचंद्र गांव के रहने वाले थे।

  • मृतकों ने पी थी डीसीआर की लाल मसाला शराब।

Two people Die After Consuming Alcohol Sagar: मध्य प्रदेश में पिछले महीनों से जहरीली शराब के कारण होने वाली मौतों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में अब सागर जिले के बंडा क्षेत्र में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक सेमरा रामचंद्र गांव के थे।

गुरुवार को दोनों मृतकों ने डीसीआर की लाल मसाला शराब का सेवन किया था। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने घर पर दम तोड़ा, जबकि दूसरे व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतकों के मेडिकल हिस्ट्री और मौत के कारणों की जांच जारी

इस मामले पर एडिशनल पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान कमलेश और चंद्रभान के रूप में हुई है। दोनों की उम्र चालीस साल से ऊपर थी। फिलहाल पुलिस दोनों की मेडिकल हिस्ट्री और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

अब तक 36 से ज्यादा मौतें

जानकारी के अनुसार, सागर संभाग के बंडा क्षेत्र में इससे पहले जहरीली शराब की वजह से 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 52 लोगों को आरोपी बनाया है और अब तक मास्टरमाइंड, ठेकेदार और सप्लायर समेत 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आबकारी विभाग की जांच शुरू

सागर में हुई इन दो मौतों के बाद पुलिस और आबकारी विभाग ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मृतकों के घरों के आसपास जांच के दौरान शराब के खाली क्वार्टल मिले। जिन्हें टीम द्वारा जब्त कर लिया गया। साथ ही शराब के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

चंद्रभान को थी खून की उल्टि की शिकायत

जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रभान की उम्र 32 वर्ष थी और वह लंबे समय से बीमारी था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उसे हॉस्पिटल में पहले भर्ती कराया गया था। साथ ही वह शराब पीने का आदी भी था। इसके अलावा दूसरा मृतक कमलेश को पाइल्स की बीमारी थी लेकिन वह इसके बावजूद भी रोज शराब पीता था।

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को धमकी, अब दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री; आखिर क्यों?

पंजाब के मुख्य सचिव को ED का समन, 26 नवंबर को पेश होने का निर्देश; भ्रष्टाचार मामले में जांच तेज

भारत के 4 राफेल कहां गायब हो गए? 36 राफेल में से 32 ही एक्टिव, रिपोर्ट में बड़ा दावा

अजीत डोभाल के हाथों में लगेगी हथकड़ी! अमेरिकी कोर्ट ने दिया समन भेजने का आदेश, जानें क्या है मामला?