

पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को 15 दिनों की मेहनत में मिला हीरा।
3.17 कैरेट का बताया जा रहा हीरा, कीमत करीब 15 लाख।
सपने में सोनू को 10-15 दिनों से दिखाई दे रहा था हीरा।
Auto Driver Sonu Raikwar Diamond Discovery Panna: ऐसा कहा जाता है कि जब भी किस्मत किसी के दरवाजे पर दस्तक देती है तो उसे रातों रात मालामाल बना देती है। ऐसा ही एक मामला है मध्य प्रेदश के पन्ना जिले का जहां एक ऑटो चालक की किस्मत मात्र 15 दिनों में चमक गईं।
दरअसल, यह ऑटो चालक की कहानी काफी दिलचस्प है। ऐसा बताया जा रहा है कि ऑटो चालक सोनू रैकवार को 10-15 दिनों से समपने में हीरा दिखाई दे रहा था सोनू का यह सपना सच हो गया और उसे 3.17 कैरेट का हीरा मिल गया।
दरअसल, सोनू ने हीरा खदान पहली बार लगाई थी उसने 15 दिनों तक जमकर मेहनत की और आखिर देवउठनी एकादशी के दिन उसे हीरा मिल ही गया। जानकारी के अनुसार, हीरे की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
दरअसल, पन्ना जिले की धरती को हीरों की धरती भी कहा जाता है। यहां कब और किसे हीरा मिल जाए, कब किसकी किस्मत चमक जाए इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जाता। पन्ना निवासी सोनू रैकवार को काफी दिनों से सपनों में हीरा दिख रहा था इसी वजह से उसके परिवार ने खदान लगाने की सलाह दी।
सोनू रैकवार ने मिले हीरे को पन्ना जिले के हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है जिसकी मार्केट में अच्छी कीमत और डिमांड है। बताया जा रहा है कि इसे आने वाली नीलामी में रखा जाएगा।
सोनू रैकवार को मिले इस हीरे के बाद उसकी और उसके परिवार की किस्मत बदल गई है। पहले ऑटो चलाकर परिवार का गुजर-बसर करने वाला सोनू जैसे-तैसे अपने घर का खर्चा निकाल पाता था लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि यह रकम सोनू के परिवार की आर्थिक स्थिति बदल सकती है।