अजीत डोभाल के हाथों में लगेगी हथकड़ी! अमेरिकी कोर्ट ने दिया समन भेजने का आदेश, जानें क्या है मामला?

Gurpatwant Singh Pannun Case: खालिस्तानी आतंकी पन्नू के केस में एनएसए अजीत डोभाल को अमेरिकी कोर्ट द्वारा समन भेजने के आदेश को भारत ने सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है।
Ajit Doval US Court Summons
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अमेरिकी कोर्ट ने अजीत डोभाल और सामंत गोयल को समन भेजने की प्रक्रिया का निर्देश दिया।

  • दिल्ली की पटियाला हाउस, द्वारका और तीस हजारी अदालतों से मदद मांगी गई।

  • विदेश मंत्रालय ने पन्नू के मुकदमे को बेबुनियाद बताते हुए खारिज किया।

  • अमेरिकी कोर्ट का आदेश आरोपों पर फैसला नहीं, बल्कि समन पहुंचाने की प्रक्रियात्मक कार्रवाई है।

Ajit Doval US Court Summons: अमेरिका की एक अदालत ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से दायर सिविल मुकदमे के सिलसिले में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को समन भेजने का निर्देश दिया है। इस मामले पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने अमेरिकी अदालत की कार्रवाई को बेबुनियाद करार दिया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वह इस तरह के मुकदमों को खारिज करता है।

अमेरिकी अदालत ने केवल NSA अजीत डोभाल ही नहीं, बल्कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल को भी समन भेजने का आदेश दिया है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से इस मामले पर सवाल किया गया। उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि हम ऐसे बेबुनियाद केस को खारिज करते हैं।

दिल्ली की अदालतों के जरिए समन भेजने का निर्देश

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित दक्षिणी जिले की जिला अदालत ने 13 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया था। अदालत ने अपने क्लर्क को निर्देश दिया कि अजीत डोभाल के लिए पटियाला हाउस जिला अदालत और सामंत गोयल के लिए द्वारका तथा तीस हजारी अदालतों में समन और संबंधित दस्तावेज भेजे जाएं।

अमेरिकी जिला अदालत की जज कैथरीन पोल्क फैला ने अपने आदेश में कहा कि लंबित सिविल मुकदमे में प्रतिवादियों तक कानूनी नोटिस पहुंचाने के लिए भारतीय अदालतों से सहायता मांगी जा रही है।

Ajit Doval US Court Summons
पैराशूट खुला, फिर भी नहीं टला हादसा! अमेरिका में कारों और घरों के करीब गिरा विमान, खौफनाक VIDEO वायरल

हेग कन्वेंशन और भारतीय सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC) का उल्लेख करते हुए अदालत ने कहा कि विदेशी अदालतें भारतीय अदालतों के माध्यम से डोभाल और गोयल को समन भेज सकती हैं। आदेश में यह भी बताया गया कि हेग कन्वेंशन के तहत भारत की केंद्रीय प्राधिकरण के जरिए समन भेजने की कोशिश की गई थी, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो सका।

पन्नू ने डोभाल और RAW पर लगाए हैं आरोप

अमेरिका में रहने वाले खालिस्तान आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपने ऊपर हुए कथित हमले को लेकर अमेरिकी अदालत में सिविल मुकदमा दायर किया है। इस मामले में उसने हर्जाने की मांग की है। पन्नू ने आरोप लगाया है कि अजीत डोभाल ने RAW के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। पन्नू का संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) भारत में प्रतिबंधित है।

Ajit Doval US Court Summons
भारत आ रहे पाक मंत्री की हसरत रह जाएगी अधूरी, सरकार ने नहीं दी ताज के दीदार की इजाजत, जानें क्यों लगाई रोक?

इससे पहले पिछले महीने भी अमेरिकी अदालत ने वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से अजीत डोभाल और सामंत गोयल को समन भेजने की कोशिश की थी। हालांकि, यह प्रयास भी सफल नहीं हुआ था। अब अमेरिकी अदालत ने दोनों अधिकारियों तक समन पहुंचाने के लिए दिल्ली की अदालतों का सहारा लेने का निर्देश दिया है।