सागर में आंधी बारिश का कहर (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर में आंधी-बारिश से खेत में बिछी मक्का की फसल; किसान ने सर्वे कर मुआवजे की लगाई गुहार

Maize Crop Flattened By Rain Sagar: सागर के गढ़ाकोटा में प्राकृतिक आपदा का कहर, हरदी गांव में तेज आंधी और बारिश से खेतों में खड़ी मक्का की फसल जमीन पर बिछी।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Sagar Storm Rain Crop Damage: सागर जिले में बीते दिनों हुई तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों पर भी देखने को मिला है। गढ़ाकोटा क्षेत्र के हरदी गांव में तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल बिछ गई।

इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। प्रभावित किसान अब फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

करीब 2 एकड़ में खड़ी मक्का की फसल प्रभावित

हरदी गांव निवासी किसान सुशील कुर्मी के मुताबिक, उनके खेत में करीब 2 एकड़ में मक्का की फसल लगी हुई थी। फसल लगभग तैयार होने की कगार पर थी, लेकिन गुरुवार को क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के चलते पूरी फसल खेत में बिछ गई। किसान का कहना है कि फसल को काफी नुकसान हुआ है और प्राकृतिक आपदा के कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है। गांव के अन्य किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है।

किसान ने प्रशासन से सर्वे की मांग की

फसल नुकसान के बाद सुशील कुर्मी ने आवेदन देकर जिला प्रशासन से तत्काल मौके पर निरीक्षण कराने की मांग की है। किसान ने कहा कि खेत में पहुंचकर फसल की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए और पंचनामा एवं सर्वे कराया जाए। उन्होंने शासन के नियमानुसार फसल में हुए नुकसान के आधार पर मुआवजा अथवा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

पूर्व मंत्री और विधायक समेत अधिकारियों से लगाई गुहार

किसान ने अपनी समस्या को लेकर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव के साथ ही तहसीलदार, पटवारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि फसल तैयार होने से पहले ही प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने के कारण उसकी मेहनत और लागत प्रभावित हुई है। ऐसे में प्रशासन द्वारा जल्द सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाए, ताकि नियमानुसार राहत मिल सके।

अन्य किसानों की फसल को भी नुकसान की बात

हरदी गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश से अन्य किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। किसानों की मांग है कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का निरीक्षण कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन करे और पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराए।

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती