ऑटो में फेंकी गई लाल मिर्च फोटो सोर्स - नवभारत
सागर

सागर में स्कूली बच्चों से भरे ऑटो पर फेंकी मिर्ची, अपहरण की अफवाह पर युवक की पिटाई

Sagar School Auto Incident : सागर के बाघराज में स्कूली बच्चों से भरे ऑटो में महिला पर युवक ने मिर्ची फेंकी। अपहरण की अफवाह पर भीड़ ने आरोपी को पीटा। पुलिस जांच में लेनदेन का विवाद सामने आया।

सरजू पटेल, शाजेब खान

Highlights :

  • स्कूली बच्चों से भरे ऑटो में महिला पर मिर्ची फेंकी।

  • स्कूली बच्चों के अपहरण की फैल गई अफवाह।

  • भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा।

  • जांच में महिला और उसके पति का लेनदेन का मामला।

Sagar School Auto Mirchi Attack : सागर जिले में मोतीनगर थाना क्षेत्र के बाघराज इलाके में स्कूली बच्चों से भरे ऑटो में सवार महिला पर मिर्ची फेंकने की घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। सोमनाथपुरम के पास एक युवक ने अचानक ऑटो में बैठी महिला को निशाना बनाते हुए मिर्ची फेंक दी। इस घटना के बाद इलाके में बच्चों के अपहरण की कोशिश की अफवाह फैल गई।

इससे गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जांच में ये मामला बच्चों के अपहरण के प्रयास का नहीं बल्कि आपसी लेनदेन के विवाद का सामने आया है।

अपहरण की आशंका से इलाके में मचा हड़कंप

सागर शहर में हुई इस घटना के दौरान ऑटो में स्कूली बच्चे सवार थे।एक युवक द्वारा महिला की ओर मिर्ची फेंकने के बाद मौके पर बच्चों के अपहरण की कोशिश किए जाने की अफवाह फैल गई। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए और युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से युवक को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।

महिला को नुकसान पहुचाना चाहता था आरोपी

आरोपी की पहचान अजय तिवारी के रूप में हुई है। वो फिलहाल गोपालगंज क्षेत्र में रहता है और मूल रूप से ढाना का निवासी बताया जा रहा है। सीएसपी ललित कश्यप के अनुसार अजय तिवारी का ऑटो में सवार महिला और उसके पति के साथ लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते वे चाकू और मिर्ची लेकर महिला को नुकसान पहुंचाने के इरादे से मौके पर पहुंचा था। उसने महिला को निशाना बनाकर मिर्ची फेंकी थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

एमपी पुलिस ने आरोपी अजय तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में बच्चों के अपहरण की कोशिश की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने लोगों से भी आधी अधूरी जानकारी के आधार पर अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है।

Jama Masjid Police Attack: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकू से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल; 3 की हालत गंभीर

बारिश थमते ही JCB लेकर मैदान में उतरे अनंत सिंह, आज बेटी की हल्दी; शादी में 20 घोड़ों के बीच होगी घुड़दौड़

क्या NDA के सहयोगी बनेंगे शरद पवार? अंदरखाने चल रही बातचीत, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

8 समझौते और 15,000 करोड़ रुपये का पैकेज... PM मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में हुए बड़े फैसले

कजाकिस्तान से भारत लाया गया हत्या का आरोपी आशीष कुमार, इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस