सागर में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम फोटो सोर्स- नवभारत
सागर

सागर में युवक की संदिग्ध मौत के बाद चक्काजाम, जहरीली शराब से मौत की आशंका, ग्रामीणों ने TI पर लगाए गंभीर आरोप

Sagar Villagers Protest Against Illegal Liquor: जेतपुरा में युवक की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। जहरीली शराब की आशंका जताते हुए अवैध शराब बिक्री और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सरजू पटेल, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • सागर के जेतपुरा गांव में 34 वर्षीय अंकुश लोधी की संदिग्ध मौत।

  • मौत के बाद ग्रामीणों ने गौरझामर के पास किया चक्काजाम।

  • ग्रामीणों को जहरीली या अमानक शराब से मौत होने की आशंका।

Sagar Youth Suspicious Death : सागर जिले में 34 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गौरझामर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव में अंकुश लोधी की मौत के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने थाना प्रभारी पर भी अवैध शराब बेचने वालों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं।

सुबह मृत मिला 34 वर्षीय युवक

परिजनों के मुताबिक, अंकुश लोधी रात करीब 11 बजे शराब पीकर सोया था। सुबह वह मृत अवस्था में मिला। युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अमानक या जहरीली शराब पीने से उसकी जान गई है। हालांकि, पुलिस ने इस आशंका को खारिज करते हुए शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला दिया है। पुलिस के मुताबिक, रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है।

दो महीने में 3 से 4 संदिग्ध मौतों का दावा

ग्रामीणों का दावा है कि इसी पंचायत क्षेत्र में पिछले दो महीनों के दौरान 3 से 4 संदिग्ध मौतें हो चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद गांव में जहरीली शराब से मौत होने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री को इन घटनाओं से जोड़ते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

थाना प्रभारी पर अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देने के आरोप

सागर में चक्काजाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने, अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग शामिल है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय थाना प्रभारी पर गांव-गांव में अवैध शराब बेचने वालों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि जब तक अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल है।

SDOP बोले- अमानक शराब की आशंका पर किया प्रदर्शन

मामले में SDOP अरुण कुमार उईके ने बताया कि जेतपुरा गांव के अंकुश लोधी की अस्पताल में मौत हुई थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि अमानक शराब पीने के कारण उसकी मौत हुई है। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया।

मौत की वजह पर पुलिस और ग्रामीणों के दावे अलग

फिलहाल युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों की आशंका और पुलिस की ओर से बताई गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर है। ग्रामीणों ने अवैध शराब के कारोबार और पुलिस की कथित मिलीभगत की जांच की मांग की है।

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने से समाजवादी पार्टी को फायदा या घाटा? 5 प्वॉइंट में जानें

छठ पूजा के नहाय-खाय पर दीघा घाट पहुंचे नितिन नबीन, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, साझा की बचपन की यादें